जंग जैसे हालात में IPL 2025 पर मंडराने लगे संकट के बादल, क्या बंद होगा टूर्नामेंट?
IPL 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच जंग के आसार बढ़ते दिख रहे हैं. ऐसे में IPL पर भी खतरा मंडराने लगा है. भारत में इन दिनों IPL 2025 खेला जा रहा है. BCCI की ये T20 लीग अब अपने आखिरी पड़ाव की तरफ है. लेकिन, इसी बीच पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बदले PoK में किए भारत के एयर स्ट्राइक के बाद टेंशन बढ़ गई है. भारत-पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात बन गए हैं, जिसका असर IPL पर भी पड़ता दिख सकता है. तो क्या बीच में ही बंद हो जाएगा IPL?
Pok में भारत का एयर स्ट्राइक
भारत ने आधी रात जिस वक्त Pok के 9 आतंकी ठिकानों पर हमले किए, उस वक्त IPL 2025 का 56वां मैच खत्म हो चुका था. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 3 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले के खत्म होने के कुछ घंटे बाद ही भारत ने PoK में एयर स्ट्राइक कर दिया, जिसके बाद जंग की आशंका तेज होती दिख रही है.
भारत-पाक जंग की आशंका तेज, IPL का क्या होगा?
अब सवाल है कि अगर वाकई आशंकाओं ने हकीकत का लिबास पहन लिया तो क्या होगा? उस सूरत में फिर सकता है कि IPL को बंद करना पड़े. जाहिर है कि इस बड़े मसले पर BCCI और IPL के कर्ता-धर्ता भी लगातार अपनी पैनी नजरें जमाए होंगे. वो हालात को परख रहे होंगे और जरूरत पड़ी तो किसी फैसले पर भी जरूर पहुंचेंगे. फिलहाल, स्थिति सामान्य है और IPL के बाकी मुकाबले में भी अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक चलते दिखेंगे.
25 मई तक खेला जाना है IPL
IPL 2025 में देश-विदेश के कई बड़े स्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं. भारतीय खिलाड़ियों के लिए तो खैर ये अपनी जमीन ही है. मगर जो विदेशी हैं, उन्हें चिंता जरूर हो रही होगी. IPL 2025 का आयोजन 25 मई तक होना है. फिलहाल टूर्नामेंट के प्लेऑफ के लिए रेस जारी है. 4 टीमों के बीच फिर फाइनल के टिकट का मुकाबला होगा. जो दो टीमें वो टिकट जीतेंगी उनके बीच 25 मई को फाइनल खेला जाएगा.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की