IND vs SA: ICC ने भारतीय महिला टीम पर लगाया जुर्माना, साउथ अफ्रीका मैच में की बड़ी गलती
IND vs SA: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है, जहां पर वह हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में वनडे ट्राई सीरीज खेलने पहुंची है। टीम इंडिया ने अब तक इस सीरीज में 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों को अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं। भारतीय टीम ने पहले मैच में श्रीलंका को जहां 9 विकेट से मात दी थी, तो वहीं दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका को 15 रनों से हराया। वहीं अफ्रीका के खिलाफ मैच के बाद टीम इंडिया को उस समय बड़ा झटका लगा जब उन्हें ICC की तरफ से जुर्माना लगाया गया।
स्लो ओवर रेट के चलते लगाया गया जुर्माना
वनडे ट्राई सीरीज का पहला मैच 27 अप्रैल को मेजबान श्रीलंका और भारत के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। बारिश के चलते ये मैच 39-39 ओवर्स का था, जिसे टीम इंडिया ने एकतरफा 9 विकेट से अपने नाम किया था। वहीं इस मैच में भारतीय महिला टीम को स्लो ओवर रेट के चलते 29 अप्रैल को ICC की तरफ से जुर्माने का सामना करना पड़ा। ICC की तरफ से जारी किए गए बयान में उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों और टीम के सपोर्ट स्टाफ के लिए ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत खिलाड़ियों पर उनके द्वारा दिए गए समय में गेंदबाजी करने में विफल रहने पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।
भारतीय कप्तान ने मानी गलती
ICC की तरफ से स्लो ओवर रेट को लेकर लगाए गए इस जुर्माने को भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गलती मानने के साथ जुर्माना भी स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद अब इस मामले में किसी तरह की आगे औपचारिक सुनवाई नहीं होगी। बता दें महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया के लिए ये सीरीज काफी अहम है। अब भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट में अपना अगला मैच 4 मई को मेजबान श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ खेलना है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की