कटनी वन मण्डल की 35 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से किया मुक्त
भोपाल : वन मण्डलाधिकारी कटनी गौरव शर्मा के नेतृत्व में कटनी वन मण्डल की 35 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। कटनी वन मण्डल के वन परिक्षेत्र ढीमरखेड़ा के अंतर्गत शाहडार के घने जंगल के बीच आसपास के ग्रामवासियों के संरक्षण में अन्य जिलों के लोगों द्वारा कई वर्षों से वन भूमि पर अतिक्रमण किया गया था। शर्मा ने बताया कि पूर्व में भी अतिक्रमणकर्ताओं को समझाइश दी गयी थी कि इनके द्वारा भारतीय संविधान और वन विधि को नहीं माना गया। अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई कर वन अपराध प्रकरण कायम किया गया।
कटनी जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा निर्देशित राजस्व विभाग के 5 सदस्यों और पुलिस के 10 सदस्यों की टीम के सहयोग से वन मण्डलाधिकारी कटनी शर्मा के नेतृत्व में 70 वनकर्मियों द्वारा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस अभियान में वन विभाग के उप वन मण्डलाधिकारी सुरेश बरोले, वन परिक्षेत्र अधिकारी ढीमरखेड़ा अजय कुमार मिश्रा, वन परिक्षेत्र अधिकारी बोहरीबंद देवेश गौतम और वन परिक्षेत्र अधिकारी रीठी महेश पटेल शामिल थे। इस पूरी कार्रवाई में 30 से 35 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की