सीएम करेंगे तीन विभागों की समीक्षा, नक्सल मोर्चे पर दे सकते है कोई आदेश
रायपुर: आज 28 अप्रैल को सीएम विष्णुदेव साय तीन विभागों की समीक्षा बैठक कर रहे हैं. मंत्रालय (माना) में आयोजित विभागीय बैठकों में पहली समीक्षा बैठक सुबह 11:30 बजे से शुरू हो रही है. इस समीक्षा बैठक में राज्य के प्रमुख विभागों की कार्ययोजना और प्रगति पर चर्चा होगी. गृह विभाग की बैठक में पिछले तीन दिनों से चल रही नक्सली मुठभेड़ और नक्सल मोर्चे पर विस्तृत चर्चा के बाद सीएम साय बड़ा आदेश दे सकते हैं. बैठक में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव भी शामिल होंगे।
गृह विभाग के कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक
दिन की शुरुआत गृह विभाग की समीक्षा बैठक से होगी. मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था, सुरक्षा स्थिति और अपराध नियंत्रण से जुड़ी योजनाओं पर विभागीय अधिकारियों से सीधे संवाद करेंगे. इस समीक्षा के दौरान राज्य में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण और आपराधिक घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई जैसे मुद्दे भी एजेंडे में रहेंगे. इसके साथ ही नक्सल मोर्चे पर सरकार की नीतियों को लेकर भी फैसले लिए जा सकते हैं। इस सत्र में डिप्टी सीएम विजय शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास पर फोकस
गृह विभाग के बाद दोपहर 12:00 बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में गांवों के विकास कार्यों, रोजगार सृजन योजनाओं, स्वच्छता अभियान और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की समीक्षा की जाएगी। पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर भी रणनीति तय की जाएगी। डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी इस सत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की