टोरंटो में भारतीय छात्रा की मौत, गोली लगते ही गिर पड़ी हरसिमरत कौर
कनाडा में एक भारतीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्रा की उम्र 21 साल थी। वो घर से निकली और बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान छात्रा के सामने से एक कार गुजरी, जिसमें बैठे शख्स ने उस पर गोली चला दी। मृतक छात्रा का नाम हरसिमरत रंधावा है, जो कनाडा के ओंटारियों में स्थित मेहॉक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं। हैमिल्टन पुलिस इस हत्या की जांच कर रही है।
क्या है हत्या की वजह?
हरसिमरत रंधावा की हत्या की जानकारी साझा करते हुए टोरंटो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने बताया कि हैमिल्टन के ओंटारियो में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की मौत से हमें काफी दुख हुआ है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि हरसिमरत निर्दोष थीं, वो एक गैंगवॉर का शिकार हो गईं।
ऐसे लगी गोली
स्थानीय पुलिस के अनुसार हरसिमरत जिस बस स्टेशन पर खड़ी बस का इंतराजर कर रही थीं, वहां अचानक दो गुटों में गोलीबारी शुरू हो गई। दो गाड़ियां एक-दूसरे पर गोली चलाने की कोशिश कर रही थीं और गलती से यह गोली हरसिमरत को जा लगी।
भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
हरसिमरत रंधावा अंजाने में इस घटना का शिकार हुईं और उनकी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है। टोरंटो स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि हरसिमरत के परिवार के साथ संपर्क में बना हुआ है। उनकी सभी जरूरतों का ध्यान रखा जा रहा है। इस मुश्किल समय में हम उनके परिवार के साथ हैं।
कब हुई वारदात?
हैमिल्टन पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि शाम को तकरीबन 7:30 बजे हमें इस हत्याकांड की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा हरसिमरत रंधावा बेसुध हालत में थीं और गोली उनके सीने में लगी थी। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
जांच कर रही पुलिस
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक की, जिसमें पता चला कि काली कार में बैठे किसी शख्स ने हरसमिरत पर गोली चलाई और मौके से फरार हो गया। इस घटना में किसी और के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की