मुंबई हमले पर तहव्वुर राणा का दावा – 'मैं नहीं, हेडली है मास्टरमाइंड'
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा ने एनआईए की कस्टडी में बड़ा खुलासा किया है. सूत्रों का कहना है कि तहव्वुर राणा 26/11 के हमले में खुद की भूमिका से इनकार कर रहा है. उसने हेडली को हमले का मास्टरमाइंड बताया है. उसने जांच एजेंसी से कहा है कि हमले में उसकी कोई भूमिका नहीं है. हेडली जिम्मेदार है.
सूत्रों ने ये भी बताया कि तहव्वुर राणा को अपने परिवार की चिंता सता रही है. वो परिवार से बातचीत करना चाहता है. उसनेभाई से बात करने के बारे में जांच एजेंसी से प्रक्रिया पूछ रहा है.NIA की हिरासत में राणा पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है. वो नॉनवेज खाना चाहता है लेकिन उसे नियमों के आधार पर ही खाना दिया जा रहा है.
26/11 हमले के सबूत दिखाकर राणा से हो रही पूछताछ
तहव्वुर राणा का स्वास्थ्य फिलहाल ठीक है. उसका समय पर मेडिकल हो रहा है. जांच एजेंसी तहव्वुर राणा को 26/11 हमले में मिले सबूतों को दिखाकर पूछताछ रही है. सूत्रों का ये भी कहना है कि तहव्वुर राणा, जिसे सेंट्रलाइज्ड एसी बिल्डिंग में रखा गया है, वो दिल्ली की गर्मी से परेशान है.
अपने भाई से बात करना चाहता है राणा
राणा का कहना है कि यहां बहुत ज्यादा गर्मी है. वो कनाडा में रहने वाले अपने छोटे भाई से बात करना चाहता है. राणा पूछताछ के दौरान अधिकारियों से भारत की न्यायिक प्रक्रिया के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिशें कर रहा है. वो अपने खिलाफ लगे सेक्शन में कानून की धाराओं के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहा है.
विदेश मंत्रालय की ओर से गुरुवार को मुंबई हमले में तहव्वुर राणा और पाकिस्तान के कनेक्शन पर बड़ा बयान आया था. मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था, पाकिस्तान लाख कोशिशें कर ले लेकिन वैश्विक आतंकवाद के केंद्र के रूप में उसकी पहचान बनी ही रहेगी. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पाकिस्तान के लिए एक चेतावनी है कि उसे मुंबई हमलों के अन्य अपराधियों को कटघरे में लाना होगा.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की