दर्दनाक हादसा: अमेरिका में हिट-एंड-रन का शिकार हुई भारतीय छात्रा
अमेरिका में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही गुंटूर की एक छात्रा की टेक्सास के डेंटन सिटी में हिट-एंड-रन की घटना में मौत हो गई. वह अपनी एक दोस्त के साथ घर लौट रही थी. शुक्रवार को उसके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी. वी. दीप्ति 12 अप्रैल को कैरिल अल लागो ड्राइव के 2300 ब्लॉक के पास पैदल जा रही थी, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे और उसकी सहेली स्निग्धा को टक्कर मार दी.
स्निग्धा भी गुंटूर जिले की ही रहने वाली है. दीप्ति के सिर में गंभीर चोटें आईं और 15 अप्रैल को उसकी मौत हो गई. स्निग्धा की सर्जरी हो रही है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. दीप्ति के इस साल मई में डिग्री प्राप्त करने की उम्मीद थी. उसकी मां ने गुरुवार को उससे बात की थी.
फोन करने का किया था वादा
दीप्ति के पिता हनुमंत राव ने बताया कि उन्होंने उससे बात की थी, लेकिन वह क्लास में जाने की जल्दी में थी, इसलिए उसने रविवार को फोन करने की बात कही थी. हालांकि यह आखिरी कॉल साबित हुई. उन्होंने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, उसका शव शनिवार (आज) को अमेरिका से लाया जाएगा और सोमवार सुबह तक हैदराबाद पहुंचने की उम्मीद है.
खेत बेचकर भेजा था अमेरिका
उन्होंने बताया कि परिवार ने उसकी शिक्षा का खर्च उठाने के लिए खेत बेच दिए थे और अगले महीने उसके ग्रेजुएशन समारोह में शामिल होने की योजना बनाई थी. वह यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टेक्सास में एमएस कर रही थी. दीप्ति नरसारावपेट इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक ग्रेजुएट थी. अमेरिका में तेलुगु संघ औपचारिकताओं में सहायता कर रहे हैं.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की