IPL हीरो बना बॉयफ्रेंड, गरीबों की मसीहा निकली मुंबई इंडियंस के स्टार की गर्लफ्रेंड
Will Jacks: IPL 2025 में 17 अप्रैल की शाम मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया. मुंबई इंडियंस की इस जीत के हीरो विल जैक्स बने, जिन्होंने मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन किया. उन्होंने गेंद से 14 रन पर SRH के 2 विकेट गिराए तो बल्ले से 26 गेंदों पर 36 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. वानखेड़े मैदान पर तो विल जैक्स सिर्फ अपनी टीम मुंबई इंडियंस के मसीहा बने. लेकिन, उनकी गर्लफ्रेंड एना ब्रमवेल गरीबों की मसीहा हैं.
14 की उम्र से चली आ रही दोस्ती, प्यार में बदल गई
विल जैक्स के साथ एना ब्रमवेल की दोस्ती तब से है, जब वो सिर्फ 14 साल की थी. लेकिन, वो दोस्ती अब प्यार में बदल चुकी है. इन दोनों ही बातों का प्रमाण एना ब्रमवेल के इंस्टाग्राम अकाउंट से साफ-साफ चलता है. एना ब्रमवेल ने ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी से बायोमेडिकल साइंस में पढ़ाई पूरी की है. लेकिन, इस डिग्री को हासिल करने के अलावा वो एक फिलांथ्रोपिस्ट भी हैं. फिलांथ्रोपिस्ट उसे कहते हैं, जो गरीबों की हर तरह से मदद करता है और विल जैक्स की गर्लफ्रेंड का उसमें जवाब नहीं. वो कई NGO के साथ मिलकर इस दिशा में काम कर रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो फिलीपींस में गरीब बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में मदद करती हैं.
ये खुशी मिली तो की पिज्जा पार्टी
एना ब्रमवेल अपने बॉयफ्रेंड विल जैक्स की हर खुशी में शामिल दिखती हैं. पिछले साल ही दोनों ने अपना नया घर लिया, जिसका जश्न दोनों ने पिज्जा पार्टी कर मनाया. उसके बाद नए घर में ही दोनों ने अपना पहला क्रिसमस भी साथ में सेलिब्रेट किया था.
दिख जाती हैं विल जैक्स को सपोर्ट करते
एना ब्रमवेल को IPL मैचों के दौरान विल जैक्स को सपोर्ट करते भी देखा गया है. पिछले सीजन जब विल जैक्स RCB में थे, तब तो एना ब्रमवेल ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. IPL 2025 अभी अपने आधे सफर में है. उम्मीद है इस सीजन में भी आगे एना ब्रमवेल अपनी अदाओं से कैमरे का ध्यान अपनी ओर खींचती दिखेंगी. क्योंकि, खूबसूरती में तो किसी बॉलीवुड की हीरोइन से कम हैं नहीं.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की