अक्षय तृतीया पर 82 साल बाद ऐसा संयोग, करें ये काम, चमक जाएगी किस्मत
सनातन धर्म में अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya) के पर्व का विशेष धार्मिक महत्त्व है. हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को ये महापर्व मनाया जाता है. शास्त्रों में इस तिथि को ईश्वरीय तिथि कहा गया है. कहा जाता है कि इस दिन किए गए पुण्य काम का अक्षय फल मिलता है. इस बार अक्षय तृतीया पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं. ज्योतिषियों का मानना है कि करीब 82 साल बाद ऐसा अद्भुत योग है, जो इस दिन को और शुभ बना रहे हैं. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार अक्षय तृतीया का महापर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ शोभन योग का संयोग भी बन रहा है. इस दिन रवि योग भी है, जो पूरे रात्रि रहेगा.
सभी सिद्धियों की प्राप्ति
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के प्रोफेसर विनय पांडेय कहते हैं कि सर्वार्थ सिद्धि योग में पूजा से सभी सिद्धियों की प्राप्ति होती है. 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से शोभन योग की शुरुआत हो रही है. शाम 4 बजकर 16 मिनट से रवि योग भी लग रहा है.
हर काम के लिए शुभ
पंचांग के अनुसार, इस बार वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 29 अप्रैल 2025 को शाम 5 बजकर 32 मिनट से हो रहा है, जो अगले दिन यानी 30 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 30 अप्रैल को ही अक्षय तृतीया के पर्व मनाया जाएगा.
धार्मिक मान्यता है कि इस दिन किए गए किसी भी शुभ कार्य का अक्षय फल मिलता है. इसलिए इस दिन बिना मुहूर्त के शादी, मुंडन, अन्नप्रासन सहित सभी मांगलिक कार्य किए जाते हैं.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की