इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कोहोर्ट 7.0 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के आरकेवीवाय रतार-एग्रीबिजनेस इन्क्यूबेटर में कोहोर्ट 7.0 में शामिल होने की आवेदन प्रक्रिया जारी है। इनके पास कृषि से संबंधित इनोवेटिव आइडिया हैं, वे इसमें शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का आज अंतिम दिन है।
सेंटर के हेड व सीईओ डॉ. हुलास पाठक ने बताया कि अभिनव, उद्भव और स्टूडेंट एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत लगभग 35 आइडिया शामिल किए जाएंगे। यदि आइडिया और भी अच्छे आएंगे तो बैच की संख्या को बढ़ाई जाएगी। प्रोग्राम में शामिल होने वाले आइडिया को 25 लाख तक की फंडिंग दी जाती है। ऑनलाइन आवेदन सेंटर की वेबसाइट से कर सकते हैं।
ये तीन प्रोग्राम में हो सकते हैं शामिल
अभिनव योजना
ऐसे आंत्रप्रेन्योर्स जिन्होंने प्रोडक्ट या आइडिया का प्रोटोटाइप तैयार कर लिया, वे इस कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं। इसमें 5 लाख तक का अनुदान दिया जाएगा।
उद्भव योजना
ऐसे आंत्रप्रेन्योर्स जिनका प्रोडक्ट पूरी तरह से तैयार है, वे इस कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं। इन्हें बिजनेस ग्रोथ के लिए 25 लाख तक की ग्रांट दी जाती है।
स्टूडेंट एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम : ऐसे कोई भी छात्र जिनके पास कृषि से संबंधित आइडिया हैं, वे इसमें शामिल हो सकते हैं। कोई कंपनी भी रजिस्ट्रेशन नहीं कराया, फिर भी छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसमें आइडिया डेवलप करने के लिए 4 लाख तक अनुदान का प्रावधान रखा गया है।
आइडिया डेवलप से फंडिंग तक मदद
इन्क्यूबेशन सेंटर में शामिल होने वाले आंत्रप्रेन्योर्स के आइडिया को डेवलप करने के साथ ही मार्गदर्शन, एक्सपर्ट से बातचीत, बिजनेस डेवलपमेंट, को-वर्किंग स्पेस, फंडिंग की भी सुविधा दी जाती है। किसी आइडिया को डेवलप करने के लिए लैब की आवश्यकता हो तो उसकी भी सुविधा मिलती है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की