17 अप्रैल को बिहार में महागठबंधन की अहम बैठक, सीट बंटवारे और सीएम चेहरे पर होगा मंथन
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 17 अप्रैल को महागठबंधन की बैठक होने वाली है। इस बैठक में आरजेडी, कांग्रेस, माले समेत सभी घटक दलों के नेता शामिल होंगे। इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस और राजद की दिल्ली में अलग से बैठक होगी। यह बैठक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और तेजस्वी यादव के बीच होगी। यह बैठक खड़गे के घर पर होगी। इसमें राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।
17 अप्रैल की बैठक में सीट बंटवारा, सीएम चेहरे समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के साथ प्रभारी कृष्णा अल्लावरू भी इस बैठक में शामिल होंगे। पहली बार अल्लावरू आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ बैठेंगे। चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। इससे पहले 6 अप्रैल को दिल्ली एम्स में भर्ती लालू यादव से अल्लावरू ने मुलाकात की थी, लेकिन अभी तक तेजस्वी से मुलाकात नहीं हुई।
वहीं, राहुल गांधी के बाद अब मल्लिकार्जुन खड़गे बिहार आ रहे हैं। 19 और 20 अप्रैल को दो दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। खड़गे 19 अप्रैल को बक्सर तो 20 अप्रैल को पटना में रैली करेंगे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की