राहुल गांधी ने ओबीसी कारीगरों से की मुलाकात, कहा- 'हुनर की नहीं कोई कद्र'
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि अन्य उद्योगों की तरह टेक्सटाइल और फैशन क्षेत्र में बहुजनों को प्रतिनिधित्व नहीं मिला। उन्होंने कहा कि बहुजन न तो शिक्षा प्राप्त कर सके और न ही आगे बढ़ सके। सक्षम होने के बावजूद वे अन्याय के चक्रव्यूह में फंसे अभिमन्यु हैं। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने 5 अप्रैल को एक टेक्सटाइल डिजाइन फैक्ट्री का दौरा किया था। जिसका वीडियो उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया।
प्रतिभा की कोई कदर नहीं
वीडियो में राहुल गांधी कहते नजर आ रहे हैं कि मैंने आज टेक्सटाइल डिजाइन के क्षेत्र में कोई ओबीसी नहीं देखा। यह मुझे विक्की ने बताया है। एक युवा जिसने अपनी प्रतिभा के दम पर इस क्षेत्र में अपना कारोबार खड़ा किया है। उनकी फैक्ट्री के कारीगर 12-12 घंटे तपस्या करते हैं, सुई-धागे से जादू बुनते हैं। लेकिन प्रतिभा की कोई कदर नहीं है।
चक्रव्यूह तोड़ने की लड़ाई
राहुल गांधी ने आगे कहा कि अन्य उद्योगों की तरह टेक्सटाइल और फैशन क्षेत्र में बहुजनों का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैं विक्की जैसे प्रतिभाशाली लोगों से मिलकर उनके काम को सीखने की कोशिश करता हूं। भारतीय युवाओं को असली प्रतिभा देखने में सक्षम होना चाहिए। ये लोग सक्षम और मेहनती हैं ताकि दुनिया भारतीय युवाओं की असली प्रतिभा को जान सके। राहुल गांधी ने आगे कहा कि मेरी लड़ाई इस चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की