हनुमान रूप में उभरे बाबा महाकालेश्वर, हनुमान जन्मोत्सव पर हुई विशेष भस्म आरती
उज्जैन: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आज विशेष भस्मआरती की गई. इसमें बाबा महाकाल ने बजरंगबली के स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए. भक्तों ने बाबा महाकाल के जयकारों के साथ भगवान हनुमान के नारे भी लगाए। इधर, उज्जैन के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही दर्शनार्थियों की भीड़ लगी हुई है. सुबह मंदिरों में अभिषेक पूजा की गई और शाम को महाआरती और भंडारे का आयोजन किया जाएगा. शाम 6 बजे महाकाल मंदिर परिसर स्थित बाबा बाल हनुमान मंदिर से भगवान की शोभा यात्रा निकलेगी।
हनुमान जन्मोत्सव को लेकर धर्मधानी उज्जैन में उल्लास है. महाकाल मंदिर परिसर स्थित बाल हनुमान, गढ़कालिका स्थित कुमारेश्वर हनुमान, जेसी मिल परिसर स्थित बाल हनुमान मंदिर में भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया है. आज सुबह अभिषेक, पूजन के बाद भोग लगाकर जन्म आरती की गई।
आंबापुरा में बनेगा नगर भोज का विश्व रिकॉर्ड
आंबापुरा स्थित प्राचीन जयवीर हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। अगले दिन रविवार 13 अप्रैल को नगर भोज होगा। संयोजक सुनील चावंड ने बताया कि 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को टेबल-कुर्सियों पर बैठाकर दाल, बाफला, लड्डू की महाप्रसादी परोसी जाएगी। इस बार यह आयोजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने जा रहा है। इसके लिए गोल्डन बुक की टीम रविवार सुबह उज्जैन पहुंचेगी।
दक्षिणमुखी पंचमुखी हनुमान
चिमनगंज मंडी स्थित कमल कॉलोनी स्थित दक्षिणमुखी पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशेष सजावट कर बजरंगबली का प्रकटोत्सव मनाया जा रहा है। शाम 7.30 बजे महाआरती की जाएगी और प्रसाद वितरित किया जाएगा।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की