अजय देवगन और रितेश देशमुख की जोड़ी फिर से आई 'रेड 2' में, ट्रेलर ने मचाया धमाल
'रेड' के बाद फिर से 'रेड 2' डालने अजय देवगन 7 साल बाद लौट आए हैं. मूवी का 2 मिनट 34 सेकेंड का ट्रेलर आ गया है जिसमें अजय देवगन फिर से रेड डालने पहुंच गए हैं. लेकिन इस बार वो रेड लखनऊ में नहीं बल्कि दादा भाई मनोहर के घर डालने गए हैं. इस ट्रेलर की शुरुआत का पहले सीन से लेकर आखिरी सीन तक इतना इंगेजिंग है कि आप एक सेकेंड के लिए भी नजरें नहीं हटा पाएंगे.
7 साल बाद लौटे अमय पटनायक
ईमानदार अफसर अमय पटनायक इस बार जिसके घर में रेड डालने पहुंच गए हैं वो काफी शातिर है. ट्रेलर की शुरुआत ही दमदार डायलॉग के साथ होती है. अजय जैसे दरवाजा खटखटाते हैं. 'तो वो कहते हैं दादा मनोहर भाई के खिलाफ वारंट है.' तभी सामने वाला शख्स कहता है 'सामने ये शस्त्र धारी लोग देख रहे हो. ' इसके जवाब में अजय देवगन कहते हैं- 'बाहर सरकारी कर्मचारी देख रहे हो.'
रितेश- अजय की टक्कर
ट्रेलर में जहां अमय पटनायक ईमानदार अफसर के रोल में जमे हैं. तो वहीं, इस बार उनका सामना रितेश देशमुख से हो रहा है. उन्हें भ्रष्ट नेता के तौर पर दिखाया गया है. जिनका राज्य के सीएम से ज्यादा रौब है. देशमुख की मां के रोल में सुप्रिया पाठक हैं. जैसे ही स्क्रीन पर ये दोनों सितारे आमने सामने आते हैं तो नजारा और डायलॉग दोनों और वजनदार हो जाते हैं. सुप्रिया पाठक अमय पटनायक को देखकर रितेश से कहती हैं- कौन हैं ये लल्ला? तभी रितेश कहते हैं- 'अम्मा लखनऊ वाले ताऊजी याद हैं. जिनके घर छापा पड़ा था 7 साल पहले.वही, ईमानदार अफसर आज हमारे घर पधारे हैं. छापा मारने.'
1 मई को होगा धमाका
इस फिल्म का ट्रेलर फुल ऑफ ट्विस्ट और बेहतरीन डायलॉग से भरा है. जो आपको एक सेकेंड के लिए भी बोर नहीं होने देगा. फिल्म में अजय देवगन और रितेश देशमुख के अलावा वाणी कपूर और सुप्रिया पाठक हैं. इसका निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है. जबकि फिल्म को भूषण कुमार और किशन कुमार ने प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 1 मई, 2025 को थिएटर में दस्तक देगी.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की