42 साल पहले सनी देओल ने लंदन से दूध मंगाकर रखी अपनी फिटनेस बरक़रार, जानिए क्यों?
Sunny Deol: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर सनी देओल का फिल्मी करियर आज 42 सालों के बाद भी चमक दमक रहा है. 1983 में शुरू हुई उनकी अभिनय की पारी आज भी लोगों के दिल जीत रही है. इन दिनों सनी फिल्म 'जाट' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. जाट के जरिए सनी एक बार फिर से मार-धाड़ और एक्शन करते हुए नजर आएंगे. सनी देओल की पहचान एक एक्शन हीरो के रूप में ज्यादा रही है. सनी की रौबदार आवाज, दमदार डायलॉग डिलीवरी और गुंडों की जमकर पिटाई ये छवि फैंस के दिलों में बसी हुई है. सनी ने इन सब चीजों के अलावा अपनी तगड़ी बॉडी के जरिए भी फैंस का दिल जीता है. सनी ने बॉलीवुड में कदम रखते ही अपनी फिटनेस से भी फैंस को मुरीद बना लिया था. लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि उन दिनों सनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए लंदन से दूध मंगाकर पीया करते थे.
लंदन जाकर बनाई थी तगड़ी बॉडी
सनी देओल को लेकर ये खुलासा एक्टर विन्दु दारा सिंह ने किया था. दरअसल सनी को अपनी डेब्यू फिल्म बेताब (1983) में एक्शन और रोमांटिक दोनों ही तरह के अवतार में नजर आना था. इसके लिए एक्टर ने लंदन जाकर बॉडी बिल्डिंग की थी और अच्छी खासी बॉडी बना ली थी. विन्दु ने कहा था कि सनी ने लंदन में बहुत मसल्स बना लिए थे. सनी ने मुझसे कहा था कि उनकी डेब्यू फिल्म की शूटिंग दो से तीन महीने में शुरू होगी. इसके बाद विंदु ने सनी से कहा था कि ये लंदन के दूध और पनीर खाकर बनाई गई बॉडी है, भारत जाते ही मसल्स कम हो जाएंगे. विंदु की इस बात ने सनी को चिंता में डाल दिया था.
सनी ने लंदन से मंगाए थे दूध के डिब्बे
सनी देओल, विंदु की बात से परेशानी में थे. लेकिन उन्होंने इसके लिए एक तरकीब निकाल ली थी. जब सनी की डेब्यू फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तब एक बार सनी, विंदु को एक कमरे में ले गए. वहां दूध के डिब्बे रखे हुए थे. सनी ने विंदु को बताया था कि ये दूध उन्होंने लंदन से मंगवाया है.
हिट हुई थी सनी की डेब्यू फिल्म
सनी देओल के साथ बेताब में एक्ट्रेस अमृता सिंह नजर आई थीं. ये अमृता की भी डेब्यू फिल्म थी. दोनों की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीता और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. अब सनी देओल की फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की