मप्र समेत 8 राज्यों में अगले 6 दिन हीट वेव
नई दिल्ली । देश के उत्तर-पश्चिम राज्यों में तेज गर्म का मौसम बना रहा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले 6 दिन राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, पंजाब और गुजरात में हीट वेव की आशंका जताई है। इससे तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।
मौसम विभाग ने मुंबई में आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवाएं 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, केरल में भी तेज बारिश के आसार है। आईएमडी ने इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इधर, छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह से फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 अप्रैल से मौसम बदलने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश में अगले 72 घंटे तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।
अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 6 अप्रैल तक केरल, असम, मेघालय,नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश और ओले गिरने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 6-7 दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ेगा। दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात राज्यों के तापमान में अगले कुछ दिन बढ़ोतरी होगी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की