वक्फ बिल को लेकर अखिलेश ने बीजेपी अध्यक्ष को घेरा, निए गृह मंत्री अमित शाह ने क्या दिया जवाब
नई दिल्ली। भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन होगा? यह सवाल अब लोकसभा में पहुंच गया है। 2 अप्रैल को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर बहस के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह सवाल उठाकर भाजपा को घेरने की कोशिश की थी। अखिलेश यादव के इस सवाल का जवाब गृह मंत्री अमित शाह ने दिया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने कहा, "दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा करने वाली पार्टी (भाजपा) अभी तक अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पाई है।"
इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव को जवाब देते हुए कहा, "अखिलेश जी ने मुस्कुराते हुए अपनी बात कही थी, इसलिए मैं भी उसी अंदाज में जवाब दूंगा। इस सदन में हमारे सामने बैठे सभी दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवल पांच परिवारों के सदस्यों में से चुने जाते हैं, लेकिन हमारी पार्टी में हमें 12-13 करोड़ सदस्यों की प्रक्रिया चलानी है, इसलिए स्वाभाविक रूप से समय लगता है। आपकी पार्टी में बिल्कुल भी देरी नहीं होती है।" गृह मंत्री अमित शाह ने यह भी कहा, "आप (अखिलेश यादव) अगले 25 साल के लिए अध्यक्ष बन जाइए. आपको कोई नहीं बदल सकता." अमित शाह का जवाब सुनकर अखिलेश यादव भी मुस्कुरा दिए।
बता दें कि मौजूदा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म होने वाला है. नए बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है. बीजेपी अध्यक्ष की रेस में कई वरिष्ठ नेता आगे हैं, लेकिन अब तक यह सामने नहीं आया है कि किसी एक नाम पर सहमति बनी है या नहीं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की