गैस पाइप फटने से मलेशिया में हड़कंप, लपटें कई किलोमीटर तक दिखीं
मलेशिया के एक इलाके में भीषण आग की खबर सामने आई है। आग इतनी ज्यादा थी कि उसकी लपटें मीलों दूर से दिखाई दे रही हैं। कुआलालंपुर के बाहरी इलाके में एक मलेशियाई शहर में ये भीषण आग लगी। इसके कारण आसपास के घरों को खाली कराना पड़ा।
कई किलोमीटर ऊंची लपटें दिखीं
मध्य सेलंगोर राज्य के पुत्रा हाइट्स में एक गैस स्टेशन के पास लगी आग की ऊंची लपटें कई किलोमीटर तक दिखाई दे रही थीं। आग की सूचना मिलते ही सेलंगोर के दर्जनों अग्निशमन कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया। स्थानीय समाचार ने विभाग के निदेशक वान मोहम्मद रजाली वान इस्माइल के हवाले से बताया कि मौके पर मौजूद अग्निशमन कर्मियों ने आग लगने का कारण पाइपलाइन का फटना बताया है।
आग इतनी भयंकर थी कि आग के गोले की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। कुछ निवासियों ने कहा कि उन्हें अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां हिलती हुई महसूस हुईं, ऐसा माना जाता है कि यह पहले हुए आग के विस्फोट के कारण हुआ था।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की