कोरबा में तेज रफ्तार वाहन ने राहगीर को रौंदा, एक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
कोरबा-चांपा एनएच मुख्य मार्ग सरगबुंदिया स्थित मड़वारानी मंदिर के समीप भारी वाहन की चपेट में आने से राहगीर की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। जहां इस हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना के कुछ देर बाद ही मृतक की पहचान सरगबुंदिया निवासी मंगल सिंह यादव के रूप में की गई। जहां सूचना मिलते ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उनका रो-रो कर बुरा हाल था। बताया जा रहा है कि घटना देर रात घटी। जहां इस हादसे के बाद ग्रामीण एकत्रित हुए और सड़क पर ही बैठकर चक्काजाम शुरू हो गया। वहीं देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जहां लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इस जाम में भारी वाहनों के अलावा चार पहिया वाहन और यात्री बस के अलावा बाइक सवार भी घंटे फंसे रहे। सड़क जाम की सूचना मिलते ही कोरबा सीएसपी भूषण एक्का और उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझने का प्रयास किया।
ग्रामीणों की मानें तो मृतक मंगल सिंह यादव स्थानीय निवासी है और किसी काम से सड़क किनारे जा रहा था। अचानक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और मौके से फरार हो गया। मृतक के सिर पर गंभीर चोट आई थी। जिसके चलते उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
लोगों ने इस हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और इसके अलावा तेज रफ्तार भारी वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है। जहां पुलिस ने लोगों को समझाया और मृतक के परिजन को तात्कालिक सहायता देकर शासन से मिलने वाली सहायता राशि दिए जाने के आश्वासन पर 4 घंटे के बाद जाम समाप्त हुआ। वहीं उरगा थाना पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही करने की बात कही।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की