नेहा कक्कड़ ने कॉन्सर्ट में देर से आने पर जज किए जाने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- मुझे जज करके....
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ का मेलबर्न वाला कॉन्सर्ट चर्चा में है, जिसमें वो तीन घंटे देरी से पहुंची थीं और स्टेज पर ही रोने लगी थीं। इसके बाद उनके भाई टोनी कक्कड़ बहन के बचाव में उतर आए और सोशल मीडिया पर आकर बताया कि ऑग्रेनाइजर की गलत के कारण वो देर से पहुंची थीं। अब नेहा ने भी एक पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।
नेहा कक्कड़ ने गुरुवार (27 मार्च) को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। इसमें लिखा था, 'सच्चाई का इंतजार करो, तुम मुझे इतनी जल्दी जज करके पछताओगे।' इसके साथ उन्होंने एक निराश चेहरे वाला इमोजी भी बनाया है। उनका इशारा इस तरफ है कि सोशल मीडिया पर जो कहा गया है, उससे कहीं ज़्यादा कहानी में कुछ और भी है।
नेहा कक्कड़ का पोस्ट
इससे पहले टोनी कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'मान लीजिए कि मैं आपको किसी कार्यक्रम के लिए अपने शहर में आमंत्रित करता हूं और सभी व्यवस्थाओं की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं - आपके होटल, कार, एयरपोर्ट पिकअप और टिकट की बुकिंग। अब, कल्पना कीजिए कि आप वहां पहुंचते हैं और पाते हैं कि कुछ भी बुक नहीं हुआ है। एयरपोर्ट पर कोई कार नहीं है, कोई होटल रिजर्वेशन नहीं है और कोई टिकट नहीं है। ऐसी स्थिति में, किसे दोषी ठहराया जाए?'
कॉन्सर्ट के दिन क्या हुआ?
स्टेज पर पहुंचते ही नेहा ने इंतजार करने के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए रो पड़ीं। अब वायरल हो रहे वीडियो में वह कहती सुनाई दे रही हैं, 'दोस्तों, आप वाकई बहुत प्यारे हैं! आपने धैर्य रखा है। इतनी देर से आप लोग इंतजार कर रहे हो। मुझे इससे नफरत है, मैंने अपनी जिंदगी में कभी किसी को इंतजार नहीं करवाया है। आप इतनी देर से इंतजार कर रहे हो, मुझे बहुत खेद है! यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं इस शाम को हमेशा याद रखूंगी। आज आप लोग मेरे लिए इतना कीमती समय।" निकल कर आये हो। मैं यह सुनिश्चित करुँगी कि मैं आप सभी को नचाऊं।' जैसे ही नेहा ने माफी मांगी, दर्शकों में से कई नाराज दर्शक चिल्लाने लगे। एक चिल्लाया, 'वापस जाओ, अपने होटल में आराम करो।'

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की