साइबर क्राइम का शिकार बनी एक्ट्रेस, प्राइवेट फोटोज के लीक की धमकी पर कार्रवाई शुरू
साइबर क्राइम से जुड़ी खबरें आए दिन सामने आती हैं। पिछले कुछ समय में बड़े-बड़े सितारे इसका शिकार हुआ हैं। इस बार साइबर क्राइम की चपेट में सेक्रेड गेम्स, तेहरान, जुग जुग जियो जैसी सीरीज और फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी आ गई हैं। एलनाज ने अपने साथ हुई एक चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया है। इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें एक धमकी भरा मेल आया था। मेल में उनकी प्राइवेट फोटोज को लीक करने की बात कही गई थी। आनन-फानन में अभिनेत्री ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम सेल में की।
धमकी भरे मेल से घबराईं एलनाज नोरौजी
इंटरव्यू में एलनाज नौरोजी ने पूरी घटना का खुलासा किया। एक्ट्रेस का कहना था कि उनके पास एक मेल आया था। हैरान करने वाली बात ये थी कि मेल के सब्जेक्ट में उनका पासवर्ड लिखा गया था। पासवर्ड देखते ही एलनाज काफी चौंक गईं थीं। जब उन्होंने मेल को खोला तो वो कुछ देर के लिए सदमे में चली गईं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि मेल में क्या लिखा हुआ था।
इस मेल में एक मैसेज के साथ मेरी कुछ प्राइवेट तस्वीरें इसमें अटैच थी। मैसेज में लिखा था कि मेरे पास तुम्हारी कुछ फोटोज हैं और अगर तुम नहीं चाहती हो कि ऑनलाइन मैं इसे पोस्ट करूं तो जल्द से जल्द इसका जवाब देना। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मेरे अगले मेल में ऑनलाइन पोस्ट की गई इन तस्वीरों का एक लिंक होगा।'
स्विट्जरलैंड से आया था मेल
एलनाज ने जब इस मामले में साइबर क्राइम सेल से संपर्क किया तो उन्हें पता चला कि ईमेल स्विट्जरलैंड स्थित सर्वर से भेजा गया था। अधिकारियों ने मामले की कार्यवाही तुरंत शुरू की, लेकिन किसी आरोपी का पता नहीं चल सका, क्योंकि सर्वर पर यूजर की इन्फॉर्मेशन नहीं है। वह अकाउंट बंद कर दिया गया है। एक्ट्रेस को चिंता है कि बदमाश किसी दूसरे अकाउंट से दोबारा उनके साथ ऐसी हरकत दोबारा करने की कोशिश न करें।
थेरेपिस्ट के लेना पड़ा सहारा
एक्ट्रेस इस घटना के बाद इतना घबरा गईं थी कि उन्हें थेरेपिस्ट के पास जाना पड़ा था। वह कहती हैं कि अब एक तरह के डर में रहती हैं। उन्हें हर वक्त ऐसा लगता है कि कोई उन्हें देख रहा है। इस वजह से उन्हें कई बार थेरेपिस्ट से भी मिलना पड़ता है। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो हाल ही में उन्हें Ranneeti: Balakot & Beyond में देखा गया था। सीरीज में जिमी शेरगिल, लारा दत्ता, आशुतोष राणा जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की