अजिंक्य रहाणे के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका, गौतम गंभीर के चौकों का रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना
Ajinkya Rahane: कोलकाता नाइट राइडर्स की IPL 2025 में शुरुआत ठीक नहीं रही. उसे पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे अच्छा परफॉर्म किया था. रहाणे ने कप्तानी पारी खेलते हुए 56 रन बनाए थे. अब KKR का राजस्थान रॉयल्स से मुकाबला होगा. रहाणे इस मैच में गौतम गंभीर का एक खास रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.
दरअसल अजिंक्य रहाणे IPL में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में ओवल ऑल लिस्ट में 7वें स्थान पर हैं. उन्होंने अभी तक कुल 484 चौके लगाए हैं. रहाणे सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में गौतम गंभीर को पीछे छोड़ सकते हैं. गंभीर ने IPL में 492 चौके लगाए हैं. अगर रहाणे राजस्थान के खिलाफ नौ चौके लगा देते हैं तो गंभीर को पीछे छोड़ देंगे. वहीं 8 चौके लगाने के बाद उनकी बराबरी कर लेंगे.
इन खिलाड़ियों ने लगाए हैं सबसे ज्यादा चौके
IPL में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में शिखर धवन टॉप पर हैं. धवन ने 222 IPL मैच खेले हैं. उन्होंने इस दौरान 768 चौके लगाए हैं. विराट कोहली इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं. कोहली ने 253 मैचों में 709 चौके लगाए हैं. डेविड वॉर्नर 663 चौकों के साथ तीसरे पायदान पर हैं. रोहित शर्मा लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 599 चौके लगाए हैं.
टूर्नामेंट में अब तक ऐसा रहा है रिकॉर्ड
रहाणे IPL में अभी तक 186 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 4698 रन बनाए हैं. रहाणे टूर्नामेंट में 2 शतक और 31 अर्धशतक लगा चुके हैं. उनके लिए पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था. रहाणे ने IPL 2024 के 13 मैचों में 242 रन बनाए थे. जबकि 2023 के 14 मैचों में 326 रन बनाए थे. रहाणे के लिए 2012 और 2015 का सीजन काफी अच्छा रहा था. उन्होंने 2012 में 560 रन और 2015 में 540 रन बनाए थे.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की