गर्मी में सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं तो उत्तराखंड का ये Hill Station आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन
गर्मियां लगभग शुरू हो चुकी हैं। मौसम विभाग ने अप्रैल से ही हीटवेव की चेतावनी जारी की है। इस बार अधिक गर्मी पड़ने के आसार जताए गए हैं। ऐसे में लोगों का हाल बेहाल हो सकता है। चिलचिलाती धूप और बहता पसीना किसी को भी बदहवास कर सकता है। ऐसे में सभी चाहते हैं कि वे गर्मी में किसी ठंडी जगह घूमने जाएं और वहां के सुंदर नजारों में अपनी परेशानियों को भूलकर, कुछ सुकून के पल बिता सकें। आज हम इस आर्टिकल में आपको एक ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्विट्जरलैंड से 100 गुना ज्यादा खूबसूरत है। ये आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। आप यहां कम पैसे खर्च करके, एक मजेदार वेकेशन का आनंद ले पाएंगे।
एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है औली
अगर आप बर्फ से ढके पहाड़ों, घने जंगलों और प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो औली आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित औली को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां की बर्फीली ढलानों पर स्कीइंग करने का मजा ही कुछ और है। ये जगह हिमाचल के मशहूर हिल स्टेशनों से भी ज्यादा खूबसूरत है।
एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए फेमस है ये जगह
आपको बता दें कि औली सिर्फ अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी जाना जाता है। यहां की ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, देवदार और ओक के घने जंगल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। चारों तरफ लिपटी बर्फ की चादरें औली को स्वर्ग बना देती हैं।
सालों साल जुटती पर्यटकों की भीड़
अगर आपको गर्मी में सुकून चाहिए तो औली एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह भारत का बेस्ट स्कीइंग डेस्टिनेशन भी है। यहां हर साल नेशनल और इंटरनेशनल लेवल की स्कीइंग प्रतियोगिताएं होती हैं। स्नो ट्रैकिंग और केबल कार राइड का मजा लेने को पर्यटकों की भीड़ जुटी रहती है।
गर्मी में घूमने के लिए बेस्ट है औली
गर्मियों में औली घूमना आपके लिए आनंददायक हो सकता है। इस मौसम में यहां हरे-भरे पहाड़ और रंग-बिरंगे फूलों से ढके मैदान देखने को मिलते हैं।
कैसे पहुंचे औली?
यहां पहुंचने के लिए सबसे पास रेलवे स्टेशन हरिद्वार (280 किमी) और ऋषिकेश (250 किमी) है। इसके अलावा देहरादून का जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है जो 280 किमी की दूरी पर है। अगर आप सड़क मार्ग का चयन करते हैं तो जोशीमठ से औली कैब कार या टैक्सी से पहुंचा जा सकता है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की