राज्यसभा में सरकारी टेंडरों में अल्पसंख्यक को 4 फीसदी आरक्षण देने पर हंगामा
नई दिल्ली। राज्यसभा में सोमवार को कर्नाटक आरक्षण मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ। दरअसल, कर्नाटक में सरकारी टेंडरों में अल्पसंख्यक ठेकेदारों को 4 फीसदी आरक्षण दिया गया है। इसे लेकर बीजेपी का कहना है कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने आरक्षण की धज्जियां उड़ा दी हैं। राज्यसभा में बीजेपी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सफाई मांगी गई। उधर हंगामा बढ़ने पर राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।
हंगामे के बीच खड़गे ने कहा कि कोई भी बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान को नहीं बदल सकता। हम हर हाल में संविधान की रक्षा करेंगे। हालांकि, कर्नाटक में मुस्लिमों को आरक्षण देने पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू ने खड़गे से कांग्रेस का रुख साफ करने को कहा। नड्डा ने कहा कि कर्नाटक के डेप्युटी सीएम बोल रहे हैं कि इसके लिए जरूरत पड़ी तो संविधान में बदलाव करेंगे। नड्डा ने कहा कि संविधान में ये लिखा है कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता, लेकिन कर्नाटक सरकार ने ऐसा बिल पास किया है।
वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हमारे नोटिस में ये अहम मामला आया है कि कांग्रेस के एक सीनियर लीडर ने बयान दिया है कि वह संविधान में संशोधन करेंगे जिससे कि मुस्लिम समुदाय को आरक्षण दिया जा सके। ये बयान संविधान पर हमला है। हम ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे इस बात को स्पष्ट करें। इस मामले पर संसद में आगे भी हंगामे के आसार हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की