चैत्र अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान, पितृ होंगे प्रसन्न, देंगे मनचाहा आशीर्वाद
धार्मिक दृष्टिकोण से हर अमावस्या तिथि महत्वपूर्ण मानी जाती है. लेकिन चैत्र मास की अमावस्या अपने आप में एक विशेष दिन है. बता दें कि चैत्र मास की अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या के नाम से जाना जाता है. पंचांग के अनुसार इस साल यह तिथि 29 मार्च को पड़ेगी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस अमावस्या पर यदि कुछ उपाय किए जाएं तो जातक को पितृ दोष सहित कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है.
दरअसल, हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि खासकर पितरों को समर्पित होती है. इसलिए इस तिथि पर सामान्यतः सभी लोग अपने पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पितृ तर्पण, दान आदि करते हैं. वहीं ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक चैत्र मास में पड़ने वाली अमावस्या पर वह पितृ देव को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय किये जाएं तो भी आपको कई लाभ प्राप्त हो सकते हैं. इन उपायों को करने से पितृ दोष का निवारण होता है और पितृ प्रसन्न होकर परिवार को आशीर्वाद प्रदान करते हैं. तो आईए जानते हैं पंडित रमाकांत मिश्रा के अनुसार जानते हैं चैत्र अमवास्या तिथि के दिन कौन-कौन से उपाय करने से आपको लाभ मिल सकता है.
चैत्र अमावस्या के दिन करें ये उपाय
पीपल के पेड़ का करें पूजन
कहा जाता है कि पीपल के वृक्ष में पितृ का वास होता है. अमावस्या पर इस वृक्ष की पूजा करने से पितृ बहुत प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं. पीपल की पूजा करने से परिवार में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है.
दान करें ये वस्तुएं
अगर आप पितृ दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ वस्तुओं का दान जरूर करें. पितृ को प्रसन्न करने के लिए व्यक्ति को भूतड़ी अमावस्या पर मंदिर में काले तिल का दान करना चाहिए. इस दिन आप अपने सामर्थ्य के अनुसार गरीबों को भी दान दे सकते हैं ऐसा करने से आपके पितृ मोक्ष को प्राप्त होते हैं.
पवित्र नदियों में करें स्नान
चैत्र मास की भूतड़ी अमावस्या पर व्यक्ति को पवित्र तीर्थों की नदियों में स्नान करना चाहिए. यदि ऐसा संभव न हो तो निवास में आस-पास बने किसी कुआं बावड़ी के जल से भी स्नान कर सकते है. इस उपाय को करने से पितृ दोष का प्रभाव कम होता है और पितृ देव प्रसन्न होते हैं.
पितरों से मांगे क्षमा
चैत्र अमावस्या पर घर की दक्षिण दिशा में घी का दीपक जलाएं.बतादें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा पितृ देव और मृत्यु के देवता यमराज को समर्पित होती है. इस दिशा में दीपक लगाने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की