बीजापुर और कांकेर जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 30 नक्सली ढेर
बीजापुर: बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। बीजापुर पुलिस ने जानकारी दी कि बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान शहीद हो गया है। बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए हैं। वहीं कांकेर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें चार नक्सली मारे गए। सभी 30 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा के पास गंगालूर थाना क्षेत्र में एक संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान आज सुबह 7 बजे से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।
बीजापुर मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए
मोदी सरकार नक्सलियों के खिलाफ निर्मम रुख के साथ आगे बढ़ रही है और उन नक्सलियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है जो आत्मसमर्पण से लेकर समावेश तक की तमाम सुविधाओं के बावजूद आत्मसमर्पण नहीं कर रहे हैं। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सल मुक्त होने जा रहा है। मुठभेड़ स्थल से 26 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, साथ ही भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। वहीं मुठभेड़ में बीजापुर डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया है। मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन जारी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर स्थित वन क्षेत्र गंगालूर थाना क्षेत्र के तोड़का एंड्री के जंगल में नक्सलियों और सुरक्षा बलों की संयुक्त पार्टी के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान होने की खबर है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सल मुक्त होगा- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, आज हमारे जवानों ने 'नक्सल मुक्त भारत अभियान' की दिशा में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के दो अलग-अलग ऑपरेशन में 30 नक्सली मारे गए।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की