मंत्रालय व सीएम हाउस के पास बनेगा हेलीपैड, ताकि ट्रैफिक ना लगे
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंत्रालय और सीएम हाउस के पास हेलीपैड बनाए जाएंगे। सीएम मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल में सीएम हाउस में आयोजित विमानन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि वीवीआईपी और वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात रोके जाने से जनता को परेशानी होती है। इसलिए इस कठिनाई का स्थायी समाधान किया जाए और मंत्रालय और सीएम हाउस के पास हेलीपैड बनाए जाएं। इससे समय की बचत भी होगी और सभी की परेशानी दूर होगी।
बैठक के दौरान सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को नए आयाम पर ले जाने के लिए सुगम हवाई यातायात (एयर कनेक्टिविटी) एक बुनियादी जरूरत है। हर संभव तरीके से एयर कनेक्टिविटी बढ़ाएं, ताकि पर्यटक मध्य प्रदेश आ सकें और यहां की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को आसानी से देख सकें।
इसके लिए विमानन विभाग, संस्कृति, पर्यटन और चिकित्सा विभाग मिलकर एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में काम करें। बैठक के दौरान सीएम मोहन यादव ने विभागीय अधिकारियों को एविएशन सेक्टर में नए रोजगार सृजन की संभावनाओं के अनुरूप अधोसंरचना तैयार करने और युवाओं के कौशल विकास के लिए पायलट-क्रू मेंबर के प्रशिक्षण संस्थानों में रोजगारोन्मुखी डिप्लोमा और डिग्री कोर्स चलाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ती विमानन जरूरतों के लिए पायलटों की संख्या बढ़ाई जाए। नए पायलटों की भर्ती करें और उन्हें प्रशिक्षण भी दें। उन्होंने कहा कि पायलट और क्रू तैयार करने के लिए प्रदेश के विश्वविद्यालयों को भी इन रोजगारोन्मुखी कोर्स को चलाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की