IPL 2025 में काव्या मारन की टीम में बदलाव, सनराइजर्स हैदराबाद से 8 खिलाड़ी होंगे बाहर
Sunrisers Hyderabad: IPL 2025 के मैदान पर उतरने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की सूरत कैसी होगी? उसकी स्टार्टिंग इलेवन कैसी होगी? 12वां खिलाड़ी कौन होगा? कुछ को रिटेन करने के बाद मेगा ऑक्शन में जब काव्या मारन ने बाकी खिलाड़ियों को खरीदा, तो उसके बाद टीम की शक्ल दमदार नजर आई. काव्या मारन ने कुल 20 खिलाड़ियों की फौज खड़ी की. लेकिन, उन 20 खिलाड़ियों में सिर्फ 12 ही ऐसे होंगे जो मैदान पर उतरकर मैच का हिस्सा बन सकेंगे. मतलब ये कि 8 खिलाड़ियों को मैच से बाहर होना पड़ेगा. अब सवाल ये है कि वो कौन से 8 चेहरे होंगे, जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद मैच से बाहर रखेगी?
SRH के कौन से खिलाड़ी मैच में उतरेंगे?
सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े इस बड़े सवाल का जवाब देने से पहले ये देख लेना जरूरी है कि आखिर वो कौन से खिलाड़ी होंगे. जो काव्या मारन की टीम को मैच में मजबूती देंगे. उसे एक ताकतवर टीम बनाएंगे. आइए एक नजर पहले सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार्टिंग XI पर डालते हैं.
SRH की स्टार्टिंग XI में हो सकते हैं ये नाम
ओपनिंग का जिम्मा पहले की ही तरह अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के कंधों पर होगा. उनके अलावा ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन होंगे. इन दोनों में से ही कोई एक विकेटकीपर की भी भूमिका निभाएगा. अभिनव मनोहर मिडिल ऑर्डर का हिस्सा हो सकते हैं. वहीं ऑलराउंडर के रोल में नीतीश कुमार रेड्डी का होना तय माना जा रहा है. गेंदबाजी में राहुल चाहर और एडम जंपा पर स्पिन का दारोमदार होगा. वहीं मोहम्मद शमी, कप्तान पैट कमिंस और हर्षल पटेल टीम के तेज गेंदबाजी की कमान संभालते दिख सकते हैं. इस प्लेइंग इलेवन के अलावा एक खिलाड़ी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकता है.
SRH की संभावित स्टार्टिंग XI
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, अभिनव मनोहर, नीतीश कुमार रेड्डी , एडम जंपा, राहुल चाहर, मोहम्मद शमी, पैट कमिंस (कप्तान), जयदेव उनादकट.
इम्पैक्ट प्लेयर- अनिकेत वर्मा.
ये 8 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
अब सनराइजर्स हैदराबाद के जो 8 खिलाड़ी मैच से बाहर हो सकते हैं उनमें हर्षल पटेल, सिमरजीत सिंह, ईसान मलिंगा, ब्रायडन कार्स, कामिंडु मेंडिंस, जीशान अंसारी, अथर्व ताइदे और सचिन बेबी के नाम शामिल हो सकते हैं.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की