पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं ऐश्वर्या राय, डैडी को याद कर किया पोस्ट
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अपने पिता के बेहद करीब रहीं। अभिनेत्री के पिता कृष्णराज राय अब इस दुनिया में नहीं हैं। आठ साल पहले उनका निधन हो गया। पिता की पुण्यतिथि पर ऐश्वर्या ने उनके लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। कृष्णराज राय की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने दिल को छूने वाली बात लिखी है।
पिता को याद कर भावुक हुईं ऐश
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, 'प्यारे डैडी-अज्जा आपको हमेशा दिल से प्यार करती रहूंगी। आपके आशीर्वाद और प्यार के लिए बेहद शुक्रिया, जो हमेशा मुझ पर बना रहता है'। साझा की गई तस्वीरों में ऐश्वर्या राय अपने पिता की तस्वीर के आगे सिर झुकाकर उन्हें श्रद्धांजलि देती दिख रही हैं। साथ में बिटिया आराध्या भी नाना को याद कर रही हैं'।
यूजर्स ने दी श्रद्धांजलि
ऐश्वर्या अपने पिता की हर पुण्यतिथि और जयंती पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती हैं। ऐश्वर्या राय के इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऐश्वर्या, यह वाकई दिल को छू लेने वाला पोस्ट है। आपके पिता के लिए आपका प्यार और सम्मान बहुत खूबसूरती से झलकता है। उनका आशीर्वाद हमेशा आपके और आपके परिवार के साथ रहे'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वे हमेशा आपके साथ हैं'।
ऐश्वर्या राय का वर्क फ्रंट
ऐश्वर्या राय के पिता कृष्णराज राय साल 2017 में दुनिया को अलविदा कह गए। ऐश्वर्या की निजी जिंदगी की बात करें तो साल 2007 में उनकी शादी अभिषेक बच्चन से हुई। एक्ट्रेस आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन पार्ट 2' में नजर आईं। इस फिल्म के लिए, उन्होंने दुबई में साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार भी जीता। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की