गाजा में इजरायल की एयरस्ट्राइक से मौतों का आंकड़ा बढ़ा, हमास बोला- बंधकों की सुरक्षा खतरे में....
काहिरा। गाजा पट्टी में इजरायली सेना ने एक बार फिर हमला बोला है। नेतन्याहू की सेना के हवाई हमलों में 200 फलस्तीनियों के मारे जाने की खबर है। रॉकेट अटैक में कई बच्चों की भी जान गई है। इजरायली सेना ने एयरस्ट्राइक के बाद ये भी कहा कि गाजा में उनका सैन्य अभियान हवाई हमलों से आगे भी जारी रहेगा।
हमास कमांडरों को किया गया ढेर
इजरायली सेना ने कहा कि वह गाजा में हमास कमांडरों को ढेर करने के साथ उनके आतंकी अड्डों को भी निशाना बनाता रहेगा। सेना ने कहा कि जब तक जरूरत होगी तब तक हमले जारी रहेंगे और हवाई हमलों से आगे भी अभियान का विस्तार किया जाएगा।
हमास ने चेताया
उधर, हमास ने चेतावनी देते हुए कहा है कि गाजा में इजरायल के नए हमले युद्धविराम का उल्लंघन करते हैं और बंधकों के भाग्य को खतरे में डालते हैं।
नेतन्याहू ने बताया हमले का कारण
इजरायल ने आज गाजा पट्टी पर हवाई हमलों की झड़ी लगा दी। इजरायल ने कहा कि जनवरी में युद्ध विराम लागू होने के बाद से इस क्षेत्र में यह सबसे बड़ा हमला है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने युद्ध विराम को आगे बढ़ाने के लिए वार्ता में प्रगति की कमी के कारण हमलों का आदेश दिया।
सीजफायर टूटा, बंधकों की जान को खतरा
नेतन्याहू के ये भी कहा कि इजरायल अब से सैन्य शक्ति में वृद्धि के साथ हमास के खिलाफ कार्रवाई करेगा। इस हमले ने मुस्लिम पवित्र महीने रमजान के दौरान सीजफायर को तोड़ दिया और 17 महीने के युद्ध में पूरी तरह से लड़ाई की संभावना को बढ़ा दिया है।
बता दें कि अब तक इजरायल के हमले में 48000 से ज्यादा फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है और गाजा में व्यापक विनाश हुआ है। इस हमले के बाद हमास द्वारा बंधक बनाए गए लगभग दो दर्जन इजरायली बंधकों के भाग्य पर भी अब खतरा पैदा हो गया है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की