चाय देने गया ड्राइवर, कमरे में मृत मिले RTO ASI, सौरभ शर्मा केस से जुड़े तार!
ग्वालियर: ग्वालियर के परिवहन विभाग में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि, सोमवार को उनका शव परिजनों को घर के अंदर कमरे में पड़ा मिला. धर्मवीर सिंह ग्वालियर में परिवहन विभाग के एकलौते एएसआई थे और वे फ्लाइंग एस्कॉड के प्रभारी थे. परिजन उन्हें लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे थे, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ग्वालियर में उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है. वहीं पुलिस भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच कर रही है.
ड्राइवर चाय देने गया तो शरीर में नहीं थी हलचल
असल में ग्वालियर परिवहन विभाग के सहायक उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह के भाई समर सिंह ने बताया कि "धर्मवीर सिंह कम्पू थाना क्षेत्र में साऊथ वेंन्यु कैम्पस में रहते थे और वह रात को हमेशा की तरह समय पर सो गए थे. उन्हें सुबह जल्दी जागने की आदत थी. सोमवार सुबह जब ड्राइवर उन्हें चाय देने गया, तो देखा वह उस समय तक जागे नहीं थे.उसे कुछ शंका हुई तो पड़ोसियों को बुलाया जब शरीर में कोई हलचल नहीं दिखी, तो अस्पताल लेकर भागे. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया."
सौरभ शर्मा से जोड़कर देखी जा रही मौत
समर सिंह ने बताया कि "अगस्त में एएसआई धर्मवीर सिंह का रिटायरमेंट होना था. उनको कोई तकलीफ भी नहीं थी." हालांकि आरटीओ के पूर्व सिपाही और धनकुबेर सौरभ शर्मा के साथ भी उनकी पोस्टिंग रही है. जिस वजह से उनकी मौत को सौरभ शर्मा से भी जोड़कर देखा जा रहा है. इधर शव मिलने के बाद प्रारंभिक तौर पर एएसआई की मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट समझा जा रहा है, लेकिन एएसआई गुलाब सिंह का कहना है कि "पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण स्पष्ट हो सकेगा. जिसको लेकर कम्पू थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच भी शुरू कर दी है."

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की