भाजपा और डीएमके की तकरार: अन्नामलाई समेत कई बीजेपी नेता पुलिस हिरासत में, DMK पर बड़ा आरोप
तमिलनाडु की राजनीति में डीएमके और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने आ गई है। बीजेपी ने सरकारी शराब खुदरा दुकानों (TASMAC) में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी। हालांकि, इससे पहले सोमवार को पुलिस ने तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई समेत पार्टी के कई पदाधिकारियों को हिरासत में लिया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने 1,000 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं के खिलाफ शहर में TASMAC के मुख्यालय पर धरना देने की घोषणा की थी। आपको बता दें कि हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस कथित घोटाले के बारे में दावा किया है। पुलिस ने सोमवार को अन्नामलाई को उनके समर्थकों के साथ उनके घर के पास से हिरासत में लिया।
क्या है ED का आरोप?
ED का दावा है कि TASMAC के प्रबंधन में कई अनियमितताएं पाई गई हैं। इसमें टेंडर प्रक्रियाओं में हेराफेरी और डिस्टिलरी कंपनियों के जरिए 1,000 करोड़ रुपये का बेहिसाब नकद लेनदेन शामिल है। केंद्रीय एजेंसी ईडी ने दावा किया था कि उसे 6 मार्च को टीएएसएमएसी कर्मचारियों, डिस्टिलरी कार्यालयों और प्लांटों पर छापेमारी के बाद यह सबूत मिले हैं।
भाजपा विरोध जारी रखेगी-अन्नामलाई
अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि पुलिस ने तमिलिसाई सुंदरराजन समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को नजरबंद कर दिया है। इसके अलावा पार्टी की महिला मोर्चा प्रमुख और कोयंबटूर दक्षिण से विधायक वनथी श्रीनिवासन, पार्टी नेता विनोज पी सेल्वम और अमर प्रसाद रेड्डी जैसे अन्य पदाधिकारियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। अन्नामलाई ने कहा है कि टीएएसएमएसी में 1000 करोड़ रुपये की अनियमितताएं हुई हैं। भाजपा इस मामले पर विरोध जारी रखेगी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की