लॉज में रहने वाले 68 वर्षीय वृद्ध ने सल्फास खाकर की आत्महत्या
भोपाल। पुराने शहर के कोतवाली थाना इलाके में स्थित एक लॉज में रहने वाले 68 साल के वृद्ध ने सल्फास की गोलियां खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के परिवार वालों का आरोप है, वृद्ध चाय की दुकान लगाते थे, बीते समय से नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के नाम पर उनकी चाय की दुकान को हटाने की लगातार सूचना मिल रही थी, इस बात को लेकर वह काफी तनाव में रह रहे थे।
जानकारी के अनुसार मृतक चिमनदास कुरील (68) पुत्र मांगीलाल कुरील अलंकार लॉज में रहते हुए विद्यासागर प्याऊ के पास चाय की गुमटी संचालित करते थे। परिवार वालो का कहना है की चिमनदास बीते कुछ दिनों से काफी तनाव में रह रहे थे। उन्हें बार-बार उनकी दुकान हटाने की सूचनाएँ मिल रही थी। गुरुवार को भी किसी ने उन्हें बताया कि शुक्रवार को होली के दिन उनकी दुकान हटा दी जाएगी। इससे मानसिक रूप से वह काफी परेशान हो गए और तनाव में आकर उन्होंने सल्फास खा लिया। जानकारी लगने पर लॉज कर्मचारियों ने उन्हें नाजुक हालत में इलाज के लिये अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान उनकी हालत लगातार नाजूक होती गई, आखिरकार शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के डिटेल बयान दर्ज किए जाने के बाद ही खुदकुशी का कारण साफ हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की