राकेश टिकैत की कार का हुआ भीषण एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे किसान नेता
मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से बड़ी खबर आ रही हैं यहां किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की कार से एक नीलगाय टकरा गई। घटना में टिकैत बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। टिकैत के मुताबिक उनकी गाड़ी मीरापुर बायपास रोड के पास थी तभी अचानक एक नीलगाय सामने आई और उनकी गाड़ी से टकरा गई। घटना में वे बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और मुजफ्फरनगर से लोकसभा सदस्य हरेंद्र सिंह मलिक व अन्य लोगों ने टिकैत से उनके आवास पर मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना।
रिपोर्ट के मुताबिक, मुजफ्फरनगर में अपने आवास पर टिकैत ने कहा कि नीलगाय गलत दिशा से आई और वाहन से टकरा गई। टिकैत ने कहा कि मैंने गाड़ी में सीट बेल्ट लगाई थी और इससे काफी सुरक्षा मिली। सभी को सीट बेल्ट लगानी चाहिए। अगर गाड़ी छोटी होती और कोई सीट बेल्ट नहीं लगाए होता तब नुकसान ज्यादा हो सकता था। गनर ने सीट बेल्ट लगाई हुई थी, गनर को भी मामूली चोटें आईं। उन्होंने सभी से तेज गति से गाड़ी ना चलाने का आग्रह किया।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की