होली मिलन समारोह में थिरके पुलिस आयुक्त हरिनारायण मिश्र, खूब खेली होली और सभी को दी बधाई
भोपाल: मध्य प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस कर्मियों द्वारा होली के एक दिन बाद होली खेली जाती है। होली पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के कारण पुलिस कर्मी वर्षों से होली के एक दिन बाद होली खेलते हैं। शनिवार को भोपाल के नेहरू नगर पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा सहित 500 से अधिक पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने होली के गीतों पर एक साथ नृत्य किया। पुलिस कमिश्नर मिश्रा ने अधिकारियों और जवानों पर रंग डालकर होली की शुभकामनाएं दी। कमिश्नर मिश्रा ने कहा कि जिस जोश, ऊर्जा, उत्साह और उमंग के साथ आप सभी आज होली खेल रहे हैं, उसी तरह आप सभी जवानों का जोश, जुनून, जोश और उत्साह 365 दिन बरकरार रहना चाहिए। तभी अपराधियों पर सख्ती से लगाम लगाई जा सकेगी। मिश्रा ने कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए है और यह समाज में भी दिखना चाहिए। किसी को भी पुलिसकर्मी या पुलिस अधिकारी के पास आने में संकोच नहीं करना चाहिए, हम सभी को अपने कार्यों और शब्दों के माध्यम से ऐसा ही व्यवहार करना चाहिए।
एक दूसरे को गुलाल व रंग लगाकर दी बधाई
रंगोत्सव के अवसर पर इस वर्ष भी होली मिलन समारोह मनाया गया। कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा व अन्य अधिकारियों ने सभी अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही पुलिस परिवार, मीडिया मित्रों व शहरवासियों को भी होली की बधाई दी गई तथा बंदूकों व सिलेंडरों से गुलाल उड़ाकर व पुष्प वर्षा कर खुशी का इजहार किया गया। होली मिलन समारोह में उपस्थित डीसीपी मुख्यालय श्रद्धा तिवारी, पुलिस उपायुक्त रियाज इकबाल, पुलिस उपायुक्त अखिल पटेल, पुलिस उपायुक्त सोनाक्षी सक्सेना, पुलिस उपायुक्त प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीतू ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त निधि सक्सेना, रक्षित निरीक्षक जयसिंह तोमर व अन्य अधिकारियों ने भी सभी स्टाफ को गुलाल लगाकर बधाई दी तथा सभी पुलिसकर्मियों ने भी एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
समारोह में पुरुष व महिला पुलिसकर्मियों ने डीजे की धुन व होली व फिल्मी गानों पर जमकर डांस किया। इसके साथ ही, पानी की बौछारों में भीगते हुए भी उन्होंने जमकर नृत्य किया और होली मिलन समारोह का भरपूर आनंद उठाया। समारोह में 500 से अधिक पुलिस कर्मियों ने भाग लिया।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की