घर में नहीं टिक रहा पैसा, इस अचूक उपाय से कहीं नहीं जाएंगी लक्ष्मी!
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में पैसा कमाना जितना ज़रूरी है, उतना ही ज़रूरी है उसे बचाना. कई बार ऐसा होता है कि हम खूब मेहनत करते हैं, पैसा भी कमाते हैं लेकिन वो टिकता नहीं. आता है और तुरंत खर्च हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो चिंता न करें. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनसे आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं और पैसे की बचत कर सकते हैं.
कुछ मुख्य कारण जिनकी वजह से पैसा नहीं टिकता
गलत वास्तु: ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी के अनुसार घर का वास्तु अगर सही नहीं है तो नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, जिससे आर्थिक परेशानियां आती हैं.
ग्रहों की दशा: ग्रहों की दशा भी आर्थिक स्थिति को प्रभावित करती है.
पैसा रोकने के कुछ अचूक उपाय
घर की सफाई: मां लक्ष्मी का वास वहीं होता है जहां साफ़-सफाई होती है. इसलिए घर को हमेशा साफ़ रखें, खासकर उत्तर-पूर्व दिशा को.
तुलसी की पूजा: रोज़ाना तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं और शाम को दीपक जलाएं. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और धन की वृद्धि होती है.
सूर्य को जल: सुबह सूर्य को जल अर्पित करें. इससे रुके हुए धन की प्राप्ति होती है.
नमक का उपाय: घर के उत्तर-पूर्व दिशा में एक बर्तन में नमक रखें. इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.
झाड़ू का सम्मान: झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. इसे हमेशा छुपा कर रखें और पैर न लगाएं.
दान करें: अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान करें. इससे पुण्य मिलता है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है.
गुरुवार का व्रत: भगवान विष्णु को समर्पित गुरुवार का व्रत रखने से भी धन की प्राप्ति होती है.
कपूर का उपाय: शुक्रवार के दिन कपूर जलाकर उसका काजल बना लें और उससे एक भोजपत्र पर उस व्यक्ति का नाम लिखें, जिससे आपको पैसा लेना है. इससे रुका हुआ धन वापस आने की संभावना होती है.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की