धोनी और विराट की जर्सी डिजाइन में कौन है सबसे स्टाइलिश, कौन सा डिजाइन है सबसे खूबसूरत?
IPL 2025: IPL 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होगी और फाइनल 25 मई तक खेला जाएगा. 18वें सीजन के लिए कई टीमों ने अपनी जर्सी में बड़े बदलाव किए हैं. यहां देखिए किसकी टीम की जर्सी सबसे शानदार लग रही है.
MI की जर्सी इस बार भी नीले रंग की है, जिसके कंधों पर गोल्डन स्ट्राइप्स मुंबई इंडियंस की पुरानी विरासत रहे हैं. मगर इस बार टीम का 'टाइटल लोगो' बदल गया है, जिससे जर्सी को एक नया लुक मिला है. CSK की जर्सी में भी कोई खास बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन उसका भी टाइटल स्पॉन्सर बदल गया है. 2024 में उसे एक टायर कंपनी स्पॉन्सर कर रही थी, लेकिन अब जर्सी के सामने 'Etihad Airways' लिखा हुआ है.
KKR के टाइटल स्पॉन्सर में बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन टीम ने टी-शर्ट का डिजाइन बदला है. इस बार जर्सी पर एक डिजाइन बना हुआ है, वहीं छाती के दायीं तरफ बड़े-बड़े अक्षरों में 'RR' लिखा हुआ है. IPL 2024 में RCB ने अपनी जर्सी में काले और नीले रंग का कॉम्बिनेशन रखा था. मगर बेंगलुरु फ्रैंचाइजी अब अपने पुराने 'लाल-काले' रंग के क्लासिक कॉम्बिनेशन पर वापस आ गई है.
DC के खिलाड़ी हमेशा से लाल और नीले रंग की जर्सी पहनते आए हैं. इस बार भी इन्हीं दोनों रंगों का मिश्रण किया गया है, लेकिन सामने की ओर स्पॉन्सर बदले हुए दिख रहे हैं. RR की जर्सी लगभग पिछले सीजन की तरह है. कुछ सप्ताह पहले ही RR ने अपनी जर्सी लॉन्च कर दी थी.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की