ना जाने इस गांव में कैसा खौफ? होली के दिन घर में छुप जाते हैं लोग, गांव के एक शख्स ने खोले सारे राज
खरहरी और धमनागुड़ी दोनों ही गांव की आबादी लगभग तीन हजार है. ऐसा नहीं है कि इस गांव में लोग पढ़े-लिखे नहीं हैं. गांव की बड़ी आबादी हाई स्कूल पास है. नौजवान लड़के-लड़कियां कॉलेज भी पढ़ने जाते हैं.
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खरहरी और धमनागुड़ी नाम के दो गांव ऐसे हैं, जहां पिछले 200 सालों से होली का त्योहार नहीं मनाया जाता है. इन गांवों में होली के दिन सन्नाटा पसरा रहता है और लोग अपने घरों में दुबके रहते हैं. इसकी वजह एक अजीबोगरीब खौफ है, जो इन गांवों के लोगों के दिलों में बसा हुआ है.
ग्रामीणों का मानना है कि अगर किसी बाहरी शख्स ने उन्हें होली के दिन रंग या गुलाल लगा दिया, तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. उनका कहना है कि होली जलाने और रंग गुलाल खेलने से गांव पर दैविय प्रकोप आ सकता है. इसी आशंका के चलते इन दोनों गांवों में होली के मौके पर वीरानी छाई रहती है.
खरहरी और धमनागुड़ी दोनों ही गांव की आबादी लगभग तीन हजार है. ऐसा नहीं है कि इस गांव में लोग पढ़े-लिखे नहीं हैं. गांव की बड़ी आबादी हाई स्कूल पास है. नौजवान लड़के-लड़कियां कॉलेज भी पढ़ने जाते हैं, लेकिन वे घर के बड़े-बुजुर्गों के निर्देशों का उल्लंघन नहीं करते हैं.
गांव के बुजुर्ग इस बात की पुष्टि करते हैं कि पीढ़ी दर पीढ़ी वे ये देखते आए हैं कि गांव में ना तो होलिका दहन होता है और ना ही कोई ग्रामीण रंग गुलाल खेलने की हिम्मत करता है.
छत्तीसगढ़ अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश मिश्रा इसे बकवास बताते हैं. उनके मुताबिक, 200 साल पहले की कोई घटना मान्यता बन गई होगी, लेकिन यह सुनी-सुनाई घटना होगी. इसका कोई परीक्षण और प्रमाण स्पष्ट नहीं है. उनके मुताबिक, यह अंधविश्वास के अलावा कुछ और नहीं है.
यह अंधविश्वास इन गांवों के लोगों के जीवन का एक हिस्सा बन गया है और वे सदियों से इसका पालन करते आ रहे हैं. होली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन इन गांवों में डर और आशंका का माहौल बना रहता है.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की