विजय वर्मा से ब्रेकअप की खबरों पर तमन्ना भाटिया ने प्यार के बारे में दी अपनी राय
हाल ही में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के ब्रेकअप की खबरें आईं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस इस अफवाह पर कुछ नहीं कहा है। ऐसे तमन्ना भाटिया ने प्यार पर अपनी राय रखी है। तमन्ना भाटिया ने बताया है कि उनके मुताबिक प्यार की परिभाषा क्या है।
प्यार कारोबार में बदल जाता है
बातचीत में तमन्ना भाटिया से पूछा गया कि वह प्यार के बारे में क्या सोचती हैं? उन्होंने इस पर जवाब देते हुए कहा कि प्यार बिना शर्त होना चाहिए, चाहे वह मां-बाप से, पार्टनर से या फिर पालतू जानवर से हो। अगर आप पार्टनर से उम्मीद करना शुरू कर देते हैं तो रिश्ते कारोबार में बदल जाते हैं।
तमन्ना भाटिया ने कहा 'मुझे लगता है कि लोग प्यार और रिश्ते को लेकर भ्रम में हैं। जैसे ही प्यार में शर्त आ जाती है तो यह प्यार नहीं रहता। प्यार बिना शर्त होना चाहिए। यह एकतरफा होना चाहिए। यह एक जिम्मेदारी है कि आप दूसरे के लिए क्या महसूस करते हैं। जैसे ही आप उम्मीद लगाते हैं और अगर ये सोचते हैं कि वह भी वैसा ही करे जैसा हम करते हैं तो यह एक कारोबार में बदल जाता है। मैंने महसूस किया कि अगर मैं किसी से प्यार करती हूं तो उन्हें फ्री छोड़ देना चाहिए, जैसे वो हैं उन्हें वैसे ही रहने देना चाहिए।
विजय-तमन्ना ने एक दूसरी की तारीफ की
आपको बता दें कि विजय और तमन्ना दोनों लंबे वक्त से एक कई मौकों पर एक दूसरे के साथ देखे गए। विजय ने बताया "मुझे लगता है कि हम दोनों इस बात से सहमत थे कि अगर हमें साथ में समय बिताना अच्छा लगता है और हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं, तो इसे छिपाने की क्या जरूरत है।" तमन्ना भाटिया ने सबके सामने विजय को अपना 'हैप्पी प्लेस' बताया। उनके मुताबिक विजय ने उन्हें कभी एटिट्यूड के साथ अप्रोच नहीं किया बल्कि बहुत प्यार से उनसे जुड़े।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की