"टाटा ग्रुप का आईपीओ, साल के सबसे बड़े आईपीओ में से एक, तैयार हो जाइए मुनाफे के लिए!"
साल 2025 भले ही शेयर बाजार के लिए अच्छी शुरुआत लेकर ना आया हो, लेकिन देश का सबसे बड़ा कारोबारी ग्रुप शेयर बाजार निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर लेकर आ सकता है. ग्रुप जल्द ही अपनी एक कंपनी का आईपीओ लाने की योजना बना रहा है. ये आईपीओ साल का सबसे बड़ा आईपीओ भी साबित हो सकता है. इस आईपीओ का साइज 17 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का होने की उम्मीद जताई जा रही है. जिसकी वजह से कंपनी की वैल्यूएशन 11 बिलियन डॉलर यानी करीब एक लाख करोड़ रुपए के आसपास होगी. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर टाटा ग्रुप की किस कंपनी का आईपीओ आने वाला है और लोगों को किस तरह का फायदा होने का अनुमान है.
कितना हो सकता है आईपीओ का साइज
घटनाक्रम से परिचित लोगों के अनुसार, टाटा ग्रुप अपनी फाइनेंशियल सर्विस यूनिट की वैल्यूएशन को 11 बिलियन डॉलर करने का प्लान बना रहाा है. अगर ऐसा होता है तो कंपनी का आईपीओ साल का सबसे बड़ा हो सकता है. लोगों ने पहचान उजागर न करने का अनुरोध पर बताया कि टाटा कैपिटल लिमिटेड के आईपीओ से 2 बिलियन डॉलर तक की राशि जुटाई जा सकती है. इसका मतलब है कि कंपनी के आईपीओ का साइज 17 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा होने के आसार हैं. लोगों ने कहा कि विचार-विमर्श जारी है और डिटेल में बदलाव होने की संभावना है. अभी तक टाटा ग्रुप की ओर से कोई जवाब नहीं आया है.
कई कंपनियों के आएंगे आईपीओ
टाटा कैपिटल के बोर्ड ने पिछले सप्ताह मौजूदा शेयरधारकों द्वारा इक्विटी की बिक्री के प्रस्ताव के साथ-साथ 230 मिलियन शेयरों की लिस्टिंग को मंजूरी दी. इसने 15.04 बिलियन रुपए (172 मिलियन डॉलर) के राइट्स इश्यू की भी घोषणा की. भारत का आईपीओ मार्केट शेयरों में हाल की गिरावट को धता बता रहा है. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया भी इस साल लिस्टेड होने की योजना बना रही है, जो संभवतः 1.5 बिलियन डॉलर जुटाएगी. प्रूडेंशियल पीएलसी ने अपनी भारतीय यूनिट के संभावित 1 बिलियन डॉलर के आईपीओ के लिए बैंकों को काम पर रखा है.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की