छत्तीसगढ़ में आज ED कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, कांग्रेस ऑफिस निर्माण की जांच का विरोध
रायपुर: आज कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के बाहर बड़ा प्रदर्शन करने का फैसला किया है। यह प्रदर्शन ईडी की हालिया कार्रवाई के खिलाफ किया जा रहा है. इस प्रदर्शन में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। प्रदर्शन की एक मुख्य वजह यह भी है कि ईडी ने सुकमा और कोंटा इलाके में कांग्रेस के दफ्तरों से जानकारी मांगी है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश बताया है और इसका कड़ा विरोध किया है।
प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे
इस प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पार्टी के नेता इस प्रदर्शन के जरिए सरकार और ईडी पर राजनीतिक दुरुपयोग का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि यह कार्रवाई लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है। कांग्रेस ने इस प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने का आह्वान किया है, लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि पार्टी सरकार की कार्रवाई के खिलाफ मुखर रहेगी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की