चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में तीसरी जीत: भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम ने जीत की हैट्रिक लगाई। ग्रुप स्टेज के अपने तीसरे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रने से हराया। 50 ओवर में 249 रन बनाने वाले भारतीय टीम ने कीवियों को 205 रन पर ही समेट दिया। भारतीय टीम ने इस मैच से पहले प्लेइंग 11 में 1 बदलाव किया था। तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया था।
4 स्पिनर्स के साथ उतरी भारतीय टीम
टीम इंडिया 4 स्पिनर्स के साथ इस मुकाबले को खेल रही थी। स्पिनर्स ने भारत की जीत में अहम रोल भी प्ले किया और 9 विकेट चटकाए। वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट अपने नाम किए। मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने वरुण की तारीफ की। साथ ही सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होने वाले मैच पर भी बात की।
न्यूजीलैंड अच्छी टीम है
रोहित शर्मा ने कहा, "टॉप पर फिनिश करना महत्वपूर्ण है। न्यूजीलैंड एक अच्छी टीम है जो अच्छा क्रिकेट खेल रही है। अच्छा रिजल्ट पाने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हमने बेहतरीन खेल खेला। 30/3 स्कोर के बाद साझेदारी बनाना महत्वपूर्ण था। मुझे लगा कि हमने एक अच्छा स्कोर बना लिया है। हमारी गेंदबाजी में उस स्कोर का बचाव करने की क्षमता है।"
वरुण में कुछ अलग बात है
वरुण चक्रवर्ती के बारे में रोहित ने कहा, "उनमें कुछ अलग बात है, इसलिए वह कोशिश करना चाहते थे और देखना चाहते थे कि वह क्या पेशकश कर सकते हैं। हमने अगले गेम के बारे में ज्यादा नहीं सोचा है, लेकिन अच्छा सिरदर्द है। संभवतः हर गेम जीतना और एक छोटे टूर्नामेंट में सब कुछ सही करना महत्वपूर्ण है। गलतियों को तुरंत सुधारना महत्वपूर्ण है और यहीं से हमें पता चलता है कि आपकी टीम ऊपर जा रही है या नीचे जा रही है।"
ऑस्ट्रेलिया के पास अच्छा अनुभव
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल को लेकर रोहित ने कहा, "यह एक अच्छा खेल होगा, ऑस्ट्रेलिया के पास आईसीसी टूर्नामेंट अच्छा खेलने का एक समृद्ध इतिहास है, लेकिन यह हमारे बारे में है और हम उस विशेष दिन पर क्या अच्छा करना चाहते हैं। यह एक शानदार प्रतियोगिता होगी, इसकी आशा है। उम्मीद है कि हम एक जीत और अपने नाम कर लेंगे।"

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की