सीएम साय की अध्यक्षता में 2 मार्च को होगी कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 2 मार्च (रविवार) को कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक नया रायपुर स्थित महानदी मंत्रालय भवन में दोपहर 3 बजे से होगी। इस बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र अभी चल रहा है और साय सरकार का बजट 3 मार्च को पेश किया जाएगा। बजट पेश होने से ठीक एक दिन पहले यह कैबिनेट बैठक बुलाई गई है, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए साय सरकार का मुख्य बजट 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपए से अधिक होने की संभावना है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च को बजट पेश करेंगे, जिसमें कई नई योजनाएं और घोषणाएं शामिल होंगी।
बजट तैयार करने की प्रक्रिया
बजट प्रस्ताव तैयार करने से पहले वित्त विभाग ने सभी विभागों को पिछले वर्ष की तुलना में 8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अपने प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इसी आधार पर बजट का प्रारूप तैयार किया गया है।
हर वर्ग के लिए लाभकारी होगा बजट: वित्त मंत्री
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि राज्य का मुख्य बजट हर वर्ग के लिए लाभकारी होगा। सरकार राज्य के आर्थिक विकास की गति को तेज करने पर काम कर रही है। साथ ही शासन में सुधार और सुशासन पर विशेष फोकस रहेगा।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की