सैम पित्रोदा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बयान देकर कहा- 'भारत में मेरी कोई जमीन, घर या शेयर नहीं'
भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने बुधवार को एक भाजपा नेता द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उनके पास भारत में कोई जमीन, घर या शेयर नहीं है। भाजपा नेता एन आर रमेश ने आरोप लगाया है कि वन विभाग के अधिकारियों सहित पांच वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की मदद से सैम पित्रोदा ने बेंगलुरु के येलहंका में 150 करोड़ रुपये की 12.35 एकड़ सरकारी जमीन अवैध रूप से हासिल की है।
भाजपा नेता ने ईडी और कर्नाटक लोकायुक्त से शिकायत की
बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के पूर्व पार्षद रमेश ने ईडी और कर्नाटक लोकायुक्त से शिकायत की है। पित्रोदा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक बयान में कहा, "भारतीय मीडिया में हाल ही में टेलीविजन और प्रिंट दोनों पर आई रिपोर्टों के मद्देनजर, मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं - मेरे पास भारत में कोई जमीन, घर या शेयर नहीं है।"
'मैंने अपने पूरे जीवन में कभी रिश्वत नहीं ली और न ही दी'
अमेरिका में रहने वाले कांग्रेस नेता ने कहा, "इसके अलावा, भारत सरकार के साथ काम करते हुए - चाहे 1980 के दशक में प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ या 2004 से 2014 तक डॉ. मनमोहन सिंह के साथ - मैंने कभी कोई वेतन नहीं लिया।" पित्रोदा ने कहा, "इसके अलावा, मैं यह स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड में रखना चाहता हूं कि मैंने अपने पूरे जीवन (83 साल) में भारत या किसी अन्य देश में कभी भी रिश्वत नहीं ली और न ही दी। यह पूर्ण सत्य है।"

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की