बिग बॉस 18 फेम दिग्विजय सिंह राठी और उन्नति तोमर के बीच बढ़ा विवाद
बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट रहे दिग्विजय सिंह राठी और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है. दोनों की पहली मुलाकात एमटीवी स्प्लिट्सविला 15 पर हुई थी. इस दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था और फिर इनका ब्रेकअप भी हो गया. अब दिग्विजय और उन्नति एक दूसरे पर धोखा देना का इल्जाम लगा रहे हैं. अब उन्नति ने एक्स बॉयफ्रेंड दिग्विजय राठी के फैंस को लेकर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं.
उन्नति तोमर ने एक्स दिग्विजय के फैंस पर लगाए आरोप
दरअसल उन्नति तोमर ने दावा किया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड दिग्विजय सिंह राठी के फैंस उनका अश्लील वीडियो लीक करने की योजना बना रहे हैं. तोमर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट साझा किए, जिसमें राठी के फैंस उनके एआई-जनरेटेड अश्लील वीडियो को लीक करने पर चर्चा कर रहे थे. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट को कैप्शन दिया, "अगर कुछ भी हुआ, तो मैं कानूनी कार्रवाई करूंगी" और उन्होंने दिल्ली पुलिस को टैग किया है.
उन्नति ने इससे पहले दिग्विजय पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था और उन्होंने दिग्विजय पर कई लड़कियों के साथ सोने का भी आरोप लगाया था. इस दौरान उन्होंने कई चैट शेयर किए जिसके चलते दिग्विजय का फोन नंबर भी लीक हो गया था.
दिग्विजय ने एक्स गर्लफ्रेंड की आलोचना की थी
वहीं इस पूरे मामले को लेकर दिग्विजय ने भी एक बयान जारी कर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की आलोचना की थी. उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा हर किसी की प्राइवेसी को महत्व दिया है, यही कारण है कि मैंने शो से पहले और बाद में चुप रहना चुना. मैंने अपने परिवार के लिए शांति को प्राथमिकता देते हुए विवादों से दूर रहने के लिए कोई इंटरव्यू नहीं दिया.”
उन्होंने आगे कहा, "दुर्भाग्य से, आज पर्सनल बाउंड्रीज का रिस्पेक्ट नहीं किया जाता है. किसी का निजी नंबर लीक करना कभी ठीक नहीं है. आइए एक ऐसी स्पेस बनाना कंटीन्यू रखें जहां हम एक-दूसरे का सपोर्ट करें और अपलिफ्ट करें."

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की