इंदौर पुलिस क्राईम ब्रांच की बड़ी कार्यवाही: मादक पदार्थ तस्करी मामले में एक मेडिकल संचालक समित 4 आरोपी गिरफ़्तार
✓क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले मेडिकल संचालक सप्लायर सहित 04 आरोपीगण गिरफ़्तार।
✓आरोपियों के कब्जे से 1365 अल्प्राजोलम टैबलेट, एक्सेस स्कूटर जप्त जप्त।
✓ सस्ते दामों पर मादक पदार्थ खरीदकर लोगों को 5 से 10 गुना अधिक दामों में बेचते थे आरोपीगण।
✓ आरोपी से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी(खरीदी–बिक्री) के अन्य साथियों के संबंध में पुलिस रिमांड प्राप्त कर की जाएगी पूछताछ।
इंदौर: इंदौर शहर में अपराध नियंत्रण हेतु इंदौर कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनमें संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन कर कार्यवाही की जा रही हैं।
इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं संदिग्धों की पताराशी हेतु अलग–अलग स्थानों पताराशी करते चैतन्य हनुमान मंदिर राजकुमार सब्जी मण्डी मेन रोड पहुंचे जहां एक काले रंग की एक्सेस स्कूटर पर तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखे, जो पुलिस की गाड़ी देखकर तेज गति से भागने का प्रयास करते पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा, आरोपियों का नाम,पता पूछते अपना नाम आरोपी (1). फरहान कुरैशी उम्र 26 वर्ष निवासी चंदन नगर, इंदौर (2). मोहम्मद अली उम्र 25 वर्ष निवासी सदर बाजार इंदौर, (3). मोहम्मद हुसैन उम्र 20 वर्ष निवासी सदर बाजार इंदौर को पकड़ा।
आरोपियों की नियमानुसार तलाशी लेते उनके कब्जे से 1365 अल्प्राजोलम टैबलेट मिली जिसके खरीदी–बिक्री के सम्बन्ध में पूछते कोई वैध दस्तावेज होना नहीं होना बताया ।
तीनों आरोपियों के कब्जे से 1365 अल्प्राजोलम टैबलेट, एक्सेस स्कूटर एवं अन्य जप्त कर, उनके विरुद्ध थाना अपराध शाखा इंदौर में अपराध धारा 8/22 NDPS ACT का अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
उक्त आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ करते आरोपियों ने अपने मेडिकल संचालक साथी आरोपी कृतकार्य के माध्यम से उक्त मादक पदार्थ प्राप्त करना कबूला था जिसपर क्राईम ब्रांच के द्वारा आरोपी (4). कृतकार्य शारदा उम्र 28 वर्ष निवासी महू जिला इंदौर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी कृतकार्य। शारदा मेडिकल संचालक होकर, अल्प्राजोलम टैबलेट सस्ते में खरीदकर अपने साथी आरोपी फरहान को देता था और आरोपी फरहान अपने अन्य गिरफ्तार साथी आरोपियों के माध्यम से 5 से 10 गुना अधिक दामों पर शहर में युवाओं को बेचना कबूला है जिसकी जांच की कर ही है।
पुलिस रिमांड में आरोपीयो के अन्य साथीयो की जानकारी हेतु पूछताछ करने सहित प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा की जा रही है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की