शराब दुकान और छेड़छाड़ के मामले में मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
भोपाल। मप्र मानव अधिकार आयोग ने भोपाल के अशोका गार्डन स्थित राजीव नगर सेमराकलां मुख्य मार्ग पर धार्मिक स्थल एवं स्कूल के पास ही शराब की दुकान संचालित होने के मामले में संज्ञान लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी को जांच के निर्देश देते हुए जॉच प्रतिवेदन मांगा हैं। बताया गया है कि रहवासी क्षेत्र में शराब की दुकान संचालित होने से आये दिन शराबियों की हरकतों से स्थानीय रहवासी, महिलाएं और स्कूली बच्चों को परेशानियो का सामना करना पड़ता है। इसके विरोध में बीते दिनो बढ़ी संख्या में स्कूली बच्चों एवं महिलाओं ने शराब दुकान संचालित होने का विरोध करते हएु दुकान हटाने की मांग की थी। वहीं शहर के कोलार इलाके में स्कूल से आते-जाते समय एक मनचले द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने की घटना में भी आयोग ने संज्ञान लिया है। मनचले युवक की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने युवक की मां से जब उसकी शिकायत की तो आरोपी और उसकी मॉ छात्रा के साथ ही अभद्रता करने लगी। इसके बाद पीडिता छात्रा ने महिला पुलिस थाने में जाकर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज कराई। मामले में आयोग ने पुलिस कमिश्नर से जवाब मांगा है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की