वृद्व पर शराब के लिये अड़ीबाजी कर बदमाश ने चाकू से किया हमला
भोपाल। श्यामला हिल्स थाना इलाके में बदमाश ने वृद्व पर शराब के लिये अड़ीबाजी की। वृद्व ने जब पैसे देने से इंकार किया तब करते हुए बद बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट कर चाकू से वार कर घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार प्रताप नगर श्यामला हिल्स में रहने वाले नरेन्द्र सिंह (60) छत्तीसगढ़ के रायपुर में नौकरी करते हैं। बीती 22 फरवरी की रात करीब 8 बजे वह गांधी भवन के पास अपने घर जा रहे थे। मोहल्ले में ही गली में प्रताप नगर के रहने वाले मोहसिन उर्फ पलीत ने अपने दोस्तों के साथ उन्हें रोकते हुए शराब पीने के लिए पैसे देने को कहा। जब फरियादी ने रकम देने से मना किया तब आरोपी मोहसिन ने नरेन्द्र पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार चेहरे पर लगने से वह घयल हो गए। आरोपी के साथ मौजूद उसके दोस्त ने भी उनके साथ मारपीट की। हंगामे की आवाज सुनकर वहॉ पहंचे रहवासी वहॉ पहुंचे जिन्हें देख आरोपी वृद्व को धमकाते हुए वहां से फरार हो गए। घायल नरेन्द्र सिंह को इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। शिकायत मिलने पर आरोपियो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की