चैंपियंस ट्रॉफी 2025: पाकिस्तान की लगातार दो हार, क्या टीम सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी?
Champions Trophy 2025: पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है. भारत ने पाक टीम को 6 विकेट से रौंद डाला है. इससे पहले मेजबान पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के हाथों 60 रनों की हार झेलनी पड़ी थी. अब भारत के खिलाफ भी हार झेलने से सवाल उठने लगे हैं कि क्या पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया है? यदि अब भी पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने की कोई संभावना बाकी रह गई है, तो जानिए उसे कैसे फाइनल-4 टीमों में जगह बनाने के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा.
पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने का समीकरण
पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना है तो उसे सबसे पहले ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश को हराना होगा. नेट रन-रेट को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान को बांग्लादेश पर बहुत बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. इसके अलावा मोहम्मद रिजवान और उनके साथियों को यह भी कामना करनी होगी कि भारत और बांग्लादेश, दोनों को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में जीत मिले. अगर कीवी टीम, अगले मैचों में भारत और बांग्लादेश से हार जारी है. दूसरी ओर पाकिस्तान, बांग्लादेश को हरा देता है तो तीन टीम अंकों के मामले में बराबरी पर आ जाएंगी. ऐसे में सेमीफाइनल का फैसला नेट रन-रेट के आधार पर होगा. अभी पाक टीम का नेट रन-रेट -1.087 का है, इसलिए उसे बांग्लादेश पर बहुत बड़ी जीत की जरूरत होगी.
ग्रुप ए में बाकी मैच
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश मौजूद हैं. इस ग्रुप में 3 मैच खेले जा चुके हैं और अभी तीन मैच खेले जाने बाकी हैं. 24 फरवरी को बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होनी है. उसके बाद 27 फरवरी को बांग्लादेश का पाकिस्तान से मैच होगा. वहीं इस ग्रुप का आखिरी मुकाबला 2 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की