पीएम मोदी बागेश्वर धाम पहुंचे, कैंसर अस्पताल की रखी आधारशिला
छतरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बागेश्वर धाम में 100 बिस्तरों वाले कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखी। पीएम मोदी दोपहर 1 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से 1:45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बागेश्वर धाम पहुंचे। इस मौके पर जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज और साध्वी ऋतंभरा भी धाम पहुंचे, जबकि हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ कार्यक्रम स्थल पर पहले से मौजूद थी।प्रधानमंत्री मोदी कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखने 23 फरवरी को बोगश्वर धाम पहुंचे हैं। बागेश्वर धाम में 100 बिस्तरों वाला अस्पताल गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए आस्था का केंद्र साबित होगा। बागेश्वर धाम आज आस्था और अनुकरण का केंद्र बन चुका है। यहां से पूरी दुनिया में जनकल्याण का संदेश जा रहा है। धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने मंदिर परिसर में एक अस्पताल बनाने का संकल्प लिया था, ताकि दुआ के साथ दवा भी उपलब्ध हो।
पीएम मोदी का संकल्प और धाम की भूमिका
प्रधानमंत्री मोदी ने इस संकल्प को मूर्तरूप देने के लिए खुद शिलापूजन किया। बागेश्वर धाम में बनने वाला यह कैंसर अस्पताल क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों को लाभ पहुंचाएगा और चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाएगा।
भक्तों में उत्साह, ऐतिहासिक दिन
पीएम मोदी के आगमन को लेकर बागेश्वर धाम में भव्य तैयारियां की गई थीं। श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने और उन्होंने प्रधानमंत्री के इस कदम का स्वागत किया। कैंसर अस्पताल के निर्माण से क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को राहत मिल सकेगी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की